{"_id":"5ec6b8888ebc3e909c3be77f","slug":"training-of-police-sub-inspectors-will-be-done-from-june-3-bijnor-news-mrt4826960140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
तीन जून से होगा पुलिस उपनिरीक्षकों का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यालय ने निरीक्षक नागरिक पुलिस पद पर पदोन्नति के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश भर के सभी जिलों में तैनात 200 उपनिरीक्षकों की सूची जारी की है।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में तीन जून से पदोन्नति के इच्छुक उपनिरीक्षकों का 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ कराया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले उपनिरीक्षकों से दो जून की शाम तक पीटीएस मेरठ में पहुंचकर रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इन 200 उपनिरीक्षकों की सूची में तीन नाम जनपद बिजनौर में तैनात उपनिरीक्षकों 2010 बैच के अमित चौहान, 1986 बैच के योगेंद्र पाल एवं 1989 बैच के रविंद्र कुमार के शामिल हैं।