{"_id":"61df1ee7f4d54147f009f8ca","slug":"train-accident-averted-in-dhampur-case-registered-dhampur-news-mrt573195199","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर में रेल हादसा होने से टला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में रेल हादसा होने से टला, केस दर्ज
विज्ञापन
धामपुर में शुगर मिल रेलवे फाटक पर स्थित ओवरलोडेड गन्ने से भरे ट्रक से ट्रैक पर गिरा पड़ा गन्ना। ट?
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में रेल हादसा होने से टला, केस दर्ज
धामपुर (बिजनौर)। रेलवे फाटक से गुजरते समय ओवरलोड ट्रक से गन्ना रेलवे ट्रैक पर गिर गया। उस समय दोनों ओर से मालगाड़ियां आ रहीं थीं। गेटमैन की सूचना पर दोनों ओर गाड़ियों को आउटर पर रुकवाया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरपीएफ चौकी प्रभारी विकल चौधरी ने बताया कि बुुधवार को करीब एक बजे जब अप और डाउन दिशा से मालगाड़ियां आ रहीं थीं। तब उस दौरान शुगर मिल फाटक पर गन्ने से भरे ट्रक का गन्ना अचानक ट्रैक पर गिर गया। ट्रैक पर गन्ना गिरने से गेटमैन के हाथ पांव फूल गए। गेटमैन ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर दोनों ओर से आ रही मालगाड़ियों को आउटर पर ही रोक दिया गया। बताया गया कि एक मालगाड़ी बीस मिनट और एक मालगाड़ी करीब तीन मिनट खड़ी रही। इस दौरान आरपीएफ ने किसी तरह से ट्रैक पर गन्ने के लगे ढेर को हटवाकर ट्रैक को चालू कराया।
आरपीएफ चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रक चालक धामपुर थाने के गांव अथाईशेख निवासी रफीक अहमद है। पूछताछ में रफीक ने बताया कि वह पैजनियां के गन्ना सेंटर से ट्रक में गन्ना भरकर धामपुर चीनी मिल लेकर जा रहा था। उधर, धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।