फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traffic will run through new bridge, barrage will become tourist destination

नए पुल से चलेगा यातायात, पर्यटन स्थल बनेगा बैराज

Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Traffic will run through new bridge, barrage will become tourist destination
बिजनौर में गंगा बैराज का पुल। - फोटो : BIJNOR
नए पुल से चलेगा यातायात, पर्यटन स्थल बनेगा बैराज
विज्ञापन

रजनीश त्यागी
बिजनौर। जिले का गंगा बैराज जल्द पर्यटक स्थल बन जाएगा। जहां बैराज की अप स्ट्रीम में वॉटर गेम कराने की तैयारी चल रही है, वहीं श्मशान घाट के पास से नया पुल बनाया जाएगा, जिससे होकर यातायात निकलेगा। सबकुछ ठीक रहा तो वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों की माने तो गंगा बैराज की लंबाई करीब 450 मीटर है, वहीं नए पुल की लंबाई करीब 100 मीटर और बढ़ सकती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों ने इसकी पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है।
मेरठ-पौड़ी हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बिजनौर क्षेत्र के बात करें तो गंगा बैराज पर अभी तक पुल की चौड़ाई को लेकर सवाल उठ रहे थे कि फोन लेन ट्रैफिक को आखिर इस पुल से कैसे निकाला जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने गंगा पर नया पुल बनाकर ट्रैफिक निकालने का प्लान तैयार कर लिया है। यह केवल पुल ही नहीं बनेगा, बल्कि पूरा ट्रैफिक इस नए पुल से होकर ही गुजारा जाएगा। पुराने बैराज पुल की बात करें तो यह हाईवे से आने वाले यातायात के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसकी पूरी रूप रेखा भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

श्मशान के पास से होकर गुजरेगा नया पुल
अभी गंगा घाट पर जहां अंतिम संस्कार होते हैं, यह नया पुल इसी के पास से होकर निकालने की तैयारी चल रही है। हालांकि पुराने पुल के मुकाबले नए पुल की लंबाई यहां पर बढ़ जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी दोनों ओर अप्रोच रोड के माध्यम से यातायात को इस पुल से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक आराम से ले सकेंगे गंगा के नजारों का लुत्फ
अभी तक बैराज पुल की बात करें तो यहां पर यातायात इस कदर होता है कि इस पर खड़े होकर गंगा के नजारे देखना बहुत मुश्किल हो जाता है। नया पुल बनने के बाद यहां यातायात बंद हो जाएगा, जिससे आराम से यहां आने वाले पर्यटक हैदरपुर वेटलैंड के साथ-साथ पुल पर खड़े होकर गंगा के नजारों का लुत्फ भी उठा पाएंगे। वहीं पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि यातायात बंद होने से पक्षियों के बैठने का दायरा भी बढ़ जाएगा। यहां से भी प्रवासी पक्षियों के दीदार आराम से हो सकेंगे।

तैयार हो रहा प्रोजेक्ट: पीडी
नेशनल हाईवे अथॉरिटी 119 के पीडी दिनेशचंद चतुर्वेदी ने कहा कि पुल बनने की जगह तय हो गई है। हमने वन विभाग से एनओसी मांगी है, जो प्रोसेस में है। एनओसी मिलने के बाद नए पुल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इसे तेजी से पूरा कराया जाएगा। इसके बाद पूरा यातायात नए पुल से होकर गुजरेगा।

बिजनौर में बैराज पर श्मशान घाट के पास होकर गुजरेगा नया पुल।

बिजनौर में बैराज पर श्मशान घाट के पास होकर गुजरेगा नया पुल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed