फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Traditionally celebrated Makar Sankranti festival

परंपरा ढंग से मनाया मकर संक्रांति पर्व

Thu, 16 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traditionally celebrated Makar Sankranti festival
नजीबाबाद में संक्रांति पर्व में खिचड़ी वितरित करते समाज सेवी। - फोटो : NAZIBABAD
परंपरागत ढंग से मनाया मकर संक्रांति पर्व
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। नगर में मकर संक्रांति पर्व परंपरा ढंग से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने हवन, पूजन के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर लोगों ने पतंगबाजी का भी जमकर आनंद लिया।
सेवा भारती मालिनी नगर नजीबाबाद की ओर से मोहल्ला रम्पुरा में वाल्मीकि मंदिर पर मकर संक्रांति पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सेवा भारती के प्रांत सेवा प्रमुख जय किशन ने मकर संक्रांति पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला सहमंत्री राखी शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुभाष चंद, नगर संगठन मंत्री विपिन महेंद्रा, प्रांत मंत्री डॉ.एलएल विष्ट, अजय केशले की मौजूदगी में मुख्य यजमान राजू घाघट एवं उनके परिजनों ने हवन-पूजन कराया। हेमंत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, आशु अग्रवाल, गौरव वर्मा, अनुज अग्रवाल सेवा भारती कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धालुओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मातृ मंडल सेेवा भारती की अध्यक्ष शैली शर्मा, रिया अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अपेक्षा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल ने मकर संक्रांति पर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। नवीन जन कल्याण समिति ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया। संत कुमार अग्रवाल, नवीन गुप्ता, विपिन राजपूत, अशोक शर्मा, राजीव राजू, अश्वनी अग्रवाल आदि कार्यकर्ताओं ने लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी एवं भागूवाला पुलिस चौकी इंचार्ज बलराम सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। होशियार सिंह, तस्लीम अहमद, अफजाल हुसैन, शमीम अहमद, महावीर सिंह, मुकेश कुमार मौजूद रहे। उधर जलालाबाद में हिंदुस्तान गैस एजेंसी के विजय अग्रवाल की ओर से लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर लोगों ने पतंगबाजी का जमकर आनंद लिया। नगर में पतंग प्रेमियों ने आसमान में पतंगबाजी की। आसमान में उड़ती रंग, बिरंगी पतंग आकर्षण का केंद्र रहीं। दिन भर एक दूसरे की पतंगें काटने की प्रतिस्पर्धा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed