फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Traders will be linked to the party'

‘व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा’

Sun, 22 Aug 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Traders will be linked to the party'
‘व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा’
विज्ञापन

धामपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने धामपुर निवासी युवा नेता हकीम ए खान उर्फ हाजी हसन को सपा व्यापार सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव उमेश कुमार ने बतौर प्रतिनिधि धामपुर पहुंचकर हाजी हसन को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर हाजी हसन ने संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी से व्यापारियों को जोड़ने की बात कही।

प्रदेश सचिव उमेश कुमार ने वार्ता के दौरान कहा कि आज प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। व्यापारियों का कारोबार करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव हकीम ए खान उर्फ हाजी हसन ने कहा कि उन्हें जिस उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसे लगन के साथ निभाने का प्रयास होगा। संगठन को और अधिक मजबूती दिलाने के लिए व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर नगराध्यक्ष नसीम राणा, पिछड़ा वर्ग के सह मंडल प्रभारी कृपाल सिंह सैनी, सपा नेता अरमान अली, डॉ. नासिर खान, अली खान, फैजान अंसारी, रफीक खान, समून खान, हुसैन अहमद फैजी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed