फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trade show will be held in Noida, entrepreneurs of Bijnor will explore possibilities

Bijnor News: नोएडा में होगा ट्रेड शो, बिजनौर के उद्यमी तलाशेंगे संभावनाएं

Sun, 31 Aug 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trade show will be held in Noida, entrepreneurs of Bijnor will explore possibilities
- यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के लिए बिजनौर 20 उद्यमियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

- काष्ठकला, ब्रश, कपड़ा उद्यमी, निर्यातक करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उद्यमियों और निर्यातकों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से जगह-जगह मेले और ट्रेड शो आयोजित हो रहे हैं। ऐसे में नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में बिजनौर के उद्यमी भी प्रतिभाग करेंगे। अभी 20 उद्यमियों ने ट्रेड शो के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक मध्य इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में होगा। इसमें 80 देशों के 600 से अधिक ग्राहक हिस्सा लेंगे। यूपी के उत्पादों को विदेशों तक पहचान दिलाने के लिए यह ट्रेड शो हो रहा है। बिजनौर में नगीना के काष्ठकला उत्पाद, शेरकोट का ब्रश, नहटौर के कपड़े की खूब मांग है। नए निर्यातकों को ट्रेड शो में 15 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। मेले में अलग-अलग वर्ग मीटर के स्टॉल लगे हुए हैं। उद्यमी, निर्यातक अपने बजट के हिसाब से स्टॉल बुक करा रहे हैं। उद्योग विभाग ने जिले के अन्य उद्यमियों, निर्यातकों से भी ट्रेड शो में पंजीकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

-- टैरिफ के बाद उद्योग के उड़ान भरने में मददगार होगा ट्रेड शो
अमेरिका के टैरिफ की वजह से उद्योग प्रभावित हुआ है। काष्ठकला उत्पादों के अमेरिका से आने वाले ऑर्डर रुक गए हैं। ऐसे में सितंबर में नोएडा में ट्रेड शो होने से बिजनौर के उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा। ट्रेड शो को लेकर उद्यमी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन :
ट्रेड शो से जिले के निर्यातकों, उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। यहां के उत्पादों को विदेश में पहचान मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा उद्यमी ट्रेड शो में अपना पंजीकरण कराएं। जिससे उन्हें इसका लाभ मिल सके। - अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed