{"_id":"62a24124c6ac9f42a13d414d","slug":"tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-two-including-driver-died-bijnor-news-mrt5922437170","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक सहित दो की मौत
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद के मंडावली क्षेत्र में गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक सहित दो की मौत
नजीबाबाद (बिजनौर)। सिद्धकुटी आश्रम गैंडीखाता से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडावली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक पंकज (23) और एक अन्य युवक मनीष (20) की मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हुआ और इसमें मरने वाले पंकज और मनीष किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीदपुर माखन उर्फ हेमंतपुर भनेड़ा के रहने वाले थे। ट्रैक्टर ट्राली में सवार अन्य 20 श्रद्धालु भी इसी गांव के रहने वाले थे। ये सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भागूवाला के निकट स्थित सिद्धकुटी आश्रम क्षेत्र में लगने वाले गंगा दशहरा मेले से लौट रहे थे। मंडावली पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। गंभीर रूप से घायल करीब 12 श्रद्धालुओं को नजीबाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दस फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, मची चीख-पुकार
नजीबाबाद। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली दस फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने लोगों को निकालकर नजीबाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक पंकज और मनीष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य 12 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ये लोग बुधवार शाम गांव हमीदपुर माखन उर्फ हेमंतपुर भनेड़ा से सिद्धकुटी आश्रम गैंडीखाता गए थे और हादसे के वक्त वहां से लौट रहे थे। घटना की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घायलों में बबीता पत्नी विपिन, सीमा पत्नी मेहर सिंह, सर्वेश पत्नी आनंद, मीनाक्षी पत्नी पतराम, कोमल, अवनीश, शानू, सतीश आदि का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
सकुशल बचा नौ माह का रंजीत
नौ माह का मासूम रंजीत अपनी मां सर्वेश की गोद में था। हादसे में रंजीत की मां को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में रंजीत को खरोंच तक नहीं आई। गांव हमीदपुर माखन के ग्रामीण बुधवार शाम पांच बजे सिद्धकुटी आश्रम क्षेत्र में आयोजित गंगा दशहरा मेले में गंगा स्नान के लिए गए थे। सवेरे ग्रामीणों ने स्नान किया। लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई।