फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tractor caught in Ravli Sanctuary area, report on five

रावली सेंक्चुअरि क्षेत्र में ट्रैक्टर पकड़ा, पांच पर रिपोर्ट

Wed, 16 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor caught in Ravli Sanctuary area, report on five
रावली सेंक्चुअरि क्षेत्र में ट्रैक्टर पकड़ा, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बेगावाला। रावली ब्रह्मपुरी सेंक्चुअरि क्षेत्र में आता है। इसके अंतर्गत आने वाले जंगल में माफिया कभी धान, कभी गेहूं तो कभी गन्ने की फसल उगाते हैं। यह सब खेल विभागीय अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है। रावली और ब्रह्मपुरी के पास गंगा बह रही है। यहां सिंचाई विभाग एवं वन विभाग की हजारों बीघा जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसमें भू माफिया जबरन फसल उगाते हैं।

तीन दिन पहले विकास कुमार वरुण रेंजर बिजनौर को रात लगभग आठ बजे किसी ने फोन करके बताया कि वन विभाग, गंगा की जमीन में ट्रैक्टर से माफिया जुताई कर रहे हैं। रेंजर उसी समय अपनी सारी टीम के साथ जंगल पहुंचे। वहां उनको एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ मिला। भू माफिया वहां से भाग गए। वन विभाग की टीम ने भू माफिया के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उनके नाम मोहित पुत्र जगबीर, यादराम पुत्र जयराम, सरोज पुत्र बदलू, कुंवर पाल पुत्र कालू, नौहवार पुत्र दयाराम आदि निवासी मुजफ्फरपुर केशो, धर्मनगरी, रावली, बड़कला आदि गांव के हैं। रेंजर ने विभागीय कार्रवाई करने के लिए एसएचओ मंडावर, एसडीएम बिजनौर, तहसीलदार बिजनौर एवं सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed