फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Torch procession taken out against Inspiration app

प्रेरणा एप के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Fri, 11 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against Inspiration app
प्रेरणा एप के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध एवं शिक्षिकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। समस्याओं का निस्तारण होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। बीएसए कार्यालय पर आयोजित सभा में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बृहस्पतिवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक शिक्षक संघ सहित कई संगठनों के शिक्षक शाम करीब चार बजे बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से शिक्षकों ने प्रेरणा एप और शिक्षकों के लंबित एरियर भुगतान, शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने, स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था करने, बिजली, चाहरदीवारी, शौचालय, अंतर जनपदीय तबादलों की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। शिक्षक प्रदर्शनी चौराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें अविलंब शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार, मंत्री प्रशांत चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता सुधांशु वत्स, गयूर आसिफ, राहुल सिंह, रूचिता चौधरी, संजीव शर्मा, पूनम रानी, संपूर्णानंद, कामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीएसए ने बुलाई शिक्षकों की बैठक
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रेरणा एप का लगातार विरोध कर रहे हैं। लेकिन शासन ने अब एप का प्रयोग करने के लिए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर भी प्रेरणा एप के विरोध का काउंट डाउन करने में जुट गए हैं। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर 11 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शिक्षक संगठनों के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन, बेसिक शिक्षक परिवार, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, मंत्रियों को बुलाया गया है। ताकि प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क पर बातचीत की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed