फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Top in Dhampur Mill region

धामपुर मिल प्रदेश में टॉप

Tue, 16 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 16 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले की शुगर मिल ने इस पेराई सीजन में गन्ना पेराई का रिकार्ड बना दिया है। धामपुर शुगर मिल करीब पौने दो करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करके प्रदेश टॉप पर है। सहकारिता क्षेत्र की नजीबाबाद शुगर मिल शुगर रिकवरी में प्रदेश अव्वल रही है। सोमवार को डीसीओ ने गन्ना विभाग किसान के द्वार, तुरंत सदस्यता पहली बार अभियान के अंतर्गत बाइक रैली को झंडी दिखाकर गांव भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार इस बार जिले में गन्ने का रकबा दो लाख 10 हजार हेक्टेयर था। जिले की नौ शुगर मिल दो नवंबर को चली थी। मिलों ने 12 मई को पेराई कार्य बंद किया। नजीबाबाद शुगर मिल सबसे देर तक चली। इस दौरान शुगर मिलों ने आठ करोड़ 94 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। एक करोड़ चार लाख क्विंटल चीनी तैयार हुई।
विज्ञापन


मिलों का पेराई अवधि 170 से 180 दिन रही। धामपुर शुगर मिल ने एक करोड़ 87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 22 लाख क्विंटल चीनी बनाई। वर्ष 2013 में जिले में गन्ने का रकबा दो लाख नौ हजार हेक्टेयर था। उस समय कुल छह करोड़ 64 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी। प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र की 21 शुगर मिल हैं। नजीबाबाद शुगर मिल की रिकवरी सहकारिता क्षेत्र में सर्वाधिक 12.89 प्रतिशत रही। यह प्रदेश में नंबर वन है। किसानों को समिति का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने के लिए विभागीय कर्मचारियों का बाइक जत्था सोमवार को जनसंपर्क के लिए निकला। कर्मचारी सर्वे के समय खेत पर रहने, घोषणा पत्र भरने के लिए प्रेरित करेंगे। नजीबाबाद शुगर मिल केजीएम रामवचन यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed