फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Told the minister of state the problems of farmers

राज्यमंत्री को बताई किसानों की समस्याएं

Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Told the minister of state the problems of farmers
नजीबाबाद का भाजपा प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में राज्यमंत्री से मिला। - फोटो : NAZIBABAD
राज्यमंत्री को बताई किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्यमंत्री विजय कश्यप से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने नजीबाबाद मालन नदी किनारे पिचिंग कार्य में क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा जल्द किसानों को देने की मांग की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बिजनौर और नजीबाबाद क्षेत्र के किसानों की समस्याएं बताई। कहा नजीबाबाद में मालन नदी के आसपास के क्षेत्र खैरूल्लापुर, कछियाना, पानीबाग में पिंचिंग का कार्य शुरू हुआ था, वह अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। पिचिंग कार्य में जिन किसानों की जमीन गई हैं उन्हें अभी तक फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला। राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द क्षेत्र में पिचिंग का कार्य का निरीक्षण करेंगे और किसानों को मुआवजा दिलाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने रणवीर सिंह निराला को नजीबाबाद विधानसभा के ग्रामीण चुनाव के आईटी सेल का संयोजक बनाए जाने पर बधाई दी है। प्रतिनिधिमंडल में मंडी धनौरा के चेयरमैन राजेश सैनी, भाजपा पिछला मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण सैनी, जिला संयोजक रणवीर सिंह निराला, जिला महामंत्री धर्मवीर कश्यप, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed