फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiranga Yatra taken out on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out on Independence Day
नूरपुर के गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

हल्दौर/किरतपुर/झालू/नगीना। सीएचसी पर क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार ने ध्वाजारोहण किया। इनरव्हील क्लब हल्दौर द्वारा प्राथमिक विद्यालय तकीपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। व्यापार मंडल की ओर से भी ध्वजारोहण किया गया। किरतपुर में चेयरमैन अब्दुल मन्नान की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। झालू में भाजपा नेता लोकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। ग्रेट इंडियन एकेडमी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या केंद्र, आर्य समाज स्कूल, मूर्ति देवी बाल विद्या मंदिर, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, मदरहुड पब्लिक स्कूल, सर सैयद एकेडमी आदि में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगीना एसडीएम कार्यालय, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना परिसर, सीएचसी, नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण हुआ। नगर पालिका के प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने 500 पौधे रोपित किए।

शान से फहराया तिरंगा
कोतवाली देहात। पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर अध्यक्ष अरविंद विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। व्यापार मंडल कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर, केएस चिल्ड्रन एकेडमी, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, किसान सेवा सहकारी समिति अकबराबाद, प्राथमिक विद्यालय शादीपुर, प्रजापति धर्मशाला फरीदपुर मान, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर मान, प्राथमिक विद्यालय लालपुर, किसान सेवा सहकारी समिति शादीपुर, डॉ. हारून इंटर कॉलेज उमरी, महेश्वरी जट स्थित ओम इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed