{"_id":"62a39095bbbe3e2c4205d754","slug":"tight-guard-across-the-district-on-friday-prayers-bijnor-news-mrt592376357","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज पर जिलेभर में रहा कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज पर जिलेभर में रहा कड़ा पहरा
विज्ञापन
बिजनौर में जुमे की नमाज के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज पर जिलेभर में रहा कड़ा पहरा
बिजनौर/नगीना/झालू/बेगावाला/अफजलगढ़/चांदपुर। कानपुर में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर अपने जिले की पुलिस अलर्ट रही। जिलेभर में मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाए रखने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 22 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में बांट दिया गया। पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही, प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। संकरी गलियों और छतों पर निगाह रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया गया। भारी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच जुमे की नमाज शांति पूर्ण तरीके से अदा कर ली गई।
शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह भी जिले में दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते रहे। अपने सुपर जोन में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज और एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह लगातार निगरानी करते रहे। जिला मुख्यालय पर सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ जामा मस्जिद के आसपास नजर बनाए रहे। नगीना में सीओ सुमित शुक्ला के निर्देशन में पुलिस शहर से लेकर गांव तक तैनात रही। झालू में मस्जिदों पर सुबह से ही पुलिस बल की तैनाती रही। कई इलाकों में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। शहर काजी की अपील के बाद जुमे की नवाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
बेगावाला के तरीकामपुर रूपचंद, काजीवाल, बेगावाला, चंदपुरी, बादशाहपुर, शादीपुर डल्ला, नरुल्लापुर हफीज, मोहम्मदपुर मंडावली, मकसूदनपुर हफीज, बड़कला और सेवारामपुर आदि गांवों में बेगावाला पुलिस गश्त करती रही। अफजलगढ़ में सवेरे से ही कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसएसआई दिनेश कुमार शर्मा, कस्बा इंचार्ज अनोखेलाल गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम अलर्ट रही। नगर की जामा मस्जिद सहित अनेक स्थानों पर जुमे की नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे उड़ाकर धार्मिक स्थल के आसपास की निगरानी की गई। चांदपुर सुरक्षा की दृष्टि से एसपी ग्रामीण राम अर्ज, एसडीएम मांगेराम चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता, थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों से शांति पूर्वक नमाज अदा करने की अपील की।