{"_id":"587fa8aa4f1c1bda30eff9f8","slug":"tiger-census-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघों की गणना के दिए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघों की गणना के दिए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कालागढ़ में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना को लेकर विभाग के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में 20 जनवरी से बाघों की गणना का काम शुरू होगा। इसी को लेकर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र मेहरा ने बुधवार को कालागढ़ के वन विश्राम गृह में कालागढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की बैठक ली। निदेशक ने बताया कि 20 जनवरी से कालागढ़ टाइगर रिजर्व की छह रेंज में कैमरा ट्रैप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में बाघ गणना का काम पूरा हो गया है। अब कैमरा ट्रैप में आए चित्रों के विश्लेषण का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद बाघों की स्थिति का पता चल सकेगा। बैठक में उपनिदेशक अमित वर्मा, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के डीएफओ धीरज पांडे, सभी एसडीओ व कार्बेट टाइगर रिजर्व के सभी रेंज अधिकारी शामिल हुए।