फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tiger attacked two buffaloes, villagers in panic

बाघ ने दो भैंसों पर हमला किया, दहशत में ग्रामीण

Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacked two buffaloes, villagers in panic
अफजलगढ़। गांव कुआंखेड़ा खदरी में बाघ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाघ ने दो भैंसों पर हमला कर जख्मी कर दिया। इससे गांववासियों में भय का माहौल है। गांववासियों ने वन विभाग के अधिकारियों से बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम बाघ गांव निवासी गोपाल सिंह की पशुशाला में घुस गया और वहां पर बंधी दो भैंसों पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिसमें एक भैंस की हालात नाजुक बनी हुई है। गांववासी गोपाल सिंह, जोगा सिंह, अमरीक सिंह, दर्शन सिंह, शोभा सिंह, साहब सिंह, गुरनाम सिंह तथा कुलविंदर सिंह आदि का कहना है कि बाघ गांव के रास्ते पर नजर आ रहा था। बाघ ने अब गांव की ओर अपना रुख कर लिया है। बाघ ने दो भैंसों को तो जख्मी किया ही, पूर्व में भी वह अनेक पशुओं व एक बाइक सवार पर हमला कर चुका है। इससे गांववासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

वहीं गांव में बाघ की चहलकदमी से किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। गांववासियों का कहना है कि वह अनेक बार वन विभाग के अधिकारियों से बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे गांववासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग नजीबाबाद एसडीओ अनिल कुमार का कहना है कि वह बढ़ापुर से टीम मौके पर भेज रहे हैं। समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed