{"_id":"61759e7f66a45b7126464d3e","slug":"tiger-attacked-irrigation-workers-dhampur-news-mrt5621100185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने सिंचाई कर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने सिंचाई कर्मियों पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ ने सिंचाई कर्मियों पर किया हमला
कालागढ़। सिंचाई विभाग की कालोनी में अपने घर जाते समय विभाग के दो कर्मियों पर बाघ ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह शोरशराबा करते हुए तेज गति से बाइक दौड़ाकर अपनी जान बचाई।
शनिवार शाम सात बजे रामगंगा बांध पर तैनात दो कर्मी मनोज कुमार व मनफूल बाइकसे पुराना कालागढ़ से नई कालोनी अपने आवास पर जा रहे थे। जैसे ही वह सूखास्रोत के पुल से इंटर कॉलेज की ओर बढ़े तो पीछे से एक बाघ ने बाइक पर छलांग लगा दी। बाइक की गति तेज होने की वजह से वह पकड़ में न आ सके। बाघ ने बाइक के पीछे दौड़ लगा दी। दोनों ने शोर मचाते हुए बाइक से तेजी से भाग निकले और थाने के गेट पर जाकर रुके। दोनो ही कर्मियों ने बताया कि रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष पर ड्यूटी होने के कारण व घरेलू सामान आदि लेने के लिए पुराना कालागढ़ आनाजाना पड़ता है। वहां बाघ के सक्रिय होने से जहां विभागीय कर्मियों को खतरा है। वहीं रोज के राहगीरों के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।
- एक माह से सक्रिय है बाघ
रामगंगा बांध परियोजना की सिंचाई विभाग की कालेानी में लगभग एक माह से बाघ सक्रिय है। मौके पर कोई भी गश्ती दल नजर नही आता है। केंद्रीय कालोनी के सूखास्रोत, संजयनगर, कब्रिस्तान, संत रविदास मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा पूजा स्थल के निकट इसे देखा गया है।
विज्ञापन
- गश्ती दलों को सतर्क किया
कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि बाघ पर निगरानी की जा रही है। आबादी से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। गश्ती दलों को सतर्क किया गया है।