फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tickets to five MLAs, changed faces on three seats

पांचों विधायकों को टिकट, तीन सीटों पर बदले चेहरे

Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Tickets to five MLAs, changed faces on three seats
पांचों विधायकों को टिकट, तीन सीटों पर बदले चेहरे
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा ने जिले की आठों विधानसभा सीटों पर पत्ते खोल दिए हैं। जिले में पांचों विधायकों पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिए गए हैं। वहीं बाकी जिन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था, वहां नए चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा द्वारा शनिवार को घोषित की गई सूची में जो नाम हैं, वह सभी एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल सूची में शामिल थे। वहीं दावेदारों की बात करें तो सभी आठ विधानसभा सीटों पर सौ से ज्यादा दावेदार थे।
नजीबाबाद से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, नगीना से पूर्व सांसद डॉ.यशवंत सिंह, बढ़ापुर से विधायक सुशांत सिंह, धामपुर से विधायक अशोक राणा, नहटौर से विधायक ओमकुमार, बिजनौर सदर से विधायक सूचि मौसम चौधरी, चांदपुर से विधायक कमलेश सैनी और नूरपुर से स्वर्गीय विधायक लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह को भाजपा ने टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

नगीना में नहीं छोड़ना चाहते कसर, मजबूत हैं डॉ.यशवंत सिंह
बिजनौर। यूं तो नगीना सीट पर कई दावेदार थे, लेकिन नगीना को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यहां पर पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह को टिकट दिया गया है। इस सीट की बात करें तो यहां पर पिछले चुनाव में सपा के मनोज पारस ने चुनाव जीता था। इस बार नगीना सीटा से अनूप वाल्मीकि, लवकुश कुमार, रोहित रवि, फूल सिंह चौधरी, केके रवि, सचिनपाल वाल्मीकि, अंकित कुमार, राजीव पंवार, पीयूष राज, देवेंद्र सिंह, मनोज हिटलर, सचिन सिंह आदि टिकट मांग रहे थे। इनमें से कोई पार्टी की अंतिम लिस्ट तक नहीं पहुंच सका और डॉ.यशवंत सिंह को टिकट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर में लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह को टिकट
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा के लिए दावेदारों की संख्या एक समय 30 से ज्यादा थी। यहां पुराने आंकड़े देखें तो भाजपा की स्थिति मजबूत थी, लेकिन इस बार समीकरण बदल भी सकते हैं। इन सबके बीच भाजपा ने पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान के बड़े भाई सीपी सिंह को टिकट दिया है। उपचुनाव में स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह को टिकट मिला था। दावेदारों की लिस्ट में इस सीट से अवनी सिंह, आयुष चौहान, डॉ.वीपी सिंह, आकांक्षा चौहान, पुष्पेंद्र शेखावत, राजीव सिसौदिया, कैप्टन आशीषवीर सिंह, आभा सिंह, सुंदर सिंह राणा, विनीत देवरा, कविश राणा, विनोद चौहान का नाम चल रहा था। इन सब दावेदारों को पीछे छोड़कर टिकट की दौड़ में सीपी सिंह आगे निकल गए।
बढ़ापुर में सुशांत सिंह को ही जिम्मेदारी
बिजनौर। बढ़ापुर सीट पर भाजपा ने वहां से विधायक रहे सुशांत सिंह को ही टिकट दिया है। इस सीट पर टिकट में परिवर्तन की संभावना पहले ही बहुत कम थी, क्योंकि सुशांत सिंह राजनीतिक पकड़ मजबूत हैं। उनके पिता ठाकुर सर्वेश सिंह भाजपा में मजबूत पकड़ रखते हैं। सीट पर दावेदारों की बात करें तो अमित चौहान, भूपेंद्र बॉबी भी टिकट मांग रहे थे।
धामपुर में अशोक राणा पर ही जताया भरोसा
बिजनौर। धामपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने वहां से विधायक अशोक राणा को ही टिकट दिया है। यहां पर कयासबाजी काफी चलती रही। कई दावेदारों को पीछे छोड़कर अशोक राणा ने टिकट की दौड़ जीत ली। इस सीट पर दावेदारों की बात करें तो यहां पर
डॉ.इंद्रदेव सिंह, डॉ.एनपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चौहान, अवनीश चौहान, दुष्यंत चौहान भी टिकट के दावेदार थे। इनमें से अधिकांश के नाम लखनऊ की सूची में ही कट गए थे।
चांदपुर में विधायक कमलेश सैनी को टिकट
बिजनौर। चांदपुर में भी तमाम कयासबाजी चल रही थी। दावेदारों की संख्या एक समय काफी बढ़ चुकी थी। कयासबाजी और तमाम दावेदारों को पीछे छोड़ कमलेश सैनी टिकट पाने में कामयाब हो गई। कमलेश सैनी 2017 के चुनाव में काफी अच्छी संख्या से जीती थी। अब इस सीट पर दावेदारों की बात करें तो डॉ.अनिल सिंह, अरविंद कुमार पप्पू, विकास गुप्ता, चेयरमैन राजेश सैनी, कपिल चौधरी, प्रमोद सैनी भी टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने यहां कोई बदलाव न करते हुए कमलेश सैनी को ही टिकट दिया।
नजीबाबाद में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर विश्वास जताया
बिजनौर। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को नजीबाबाद सीट पर सफलता नहीं मिली थी। इस बार भाजपा इस सीट पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को नजीबाबाद से टिकट दिया गया है। भारतेंद्र सिंह पहले बिजनौर से तैयारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी से संकेत मिलते ही उन्होंने अपनी तैयारी नजीबाबाद विधानसभा में शुरू कर दी थी। उनकी दावेदारी पहले से ही काफी मजबूत मानी जा रही थी। अब दावेदारों की लिस्ट में उनके अलावा लीना सिंघल, तरूण राजपूत, राजीव अग्रवाल, डॉ.नवनीत गर्ग, सुबोध पाराशर, मास्टर रमेश सिंह, मंगलेश शर्मा, अंकित राजपूत का नाम बताए जा रहे थे।
बिजनौर में सुचि मौसम चौधरी को टिकट
बिजनौर। बिजनौर सीट पर सुचि मौसम चौधरी को ही टिकट मिला है। यह सीट काफी चर्चाओं में थी। पेदा कांड के बाद सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य उर्फ मौसम चौधरी करीब तीन साल जेल में रहे थे। 2017 में सुचि मौसम चौधरी को भाजपा ने विधानसभा का टिकट दिया था। वह पहली बार चुनाव मैदान में उतरी और जीत गई थी। अब इस बार की बात करें तो दावेदारों की संख्या यहां भी कम नहीं थी। विनय राणा, कविता चौधरी, प्रिंस चौधरी, विनोद राठी, डॉ.मंजू चौधरी, रावेंद्र सिंह, रणजीत सिंह टिकट की दावेदारी कर रहे थे। शनिवार को भाजपा की टिकट सूची जारी होने के बाद तस्वीर साफ हो गई।

नहटौर से ओमकुमार को टिकट
बिजनौर। नहटौर विधानसभा से दो बार विधायक रहे ओमकुमार को पार्टी ने इस बार फिर से विश्वास जताते हुए टिकट दिया है। नहटौर विधानसभा का गठन होने के बाद 2012 में पहली बार चुनाव हुआ तो ओमकुमार ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2017 में भाजपा से चुनाव लड़कर ओमकुमार दूसरी बार विधायक बने। अब तीसरी बार फिर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इस बार यहां से सामना गठबंधन से होना है।

धामपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा।

धामपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक राणा।- फोटो : BIJNOR

बढ़ापुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह।

बढ़ापुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह।- फोटो : BIJNOR

नूरपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह।

नूरपुर विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह।- फोटो : BIJNOR

नगीना विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह।

नगीना विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ यशवंत सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी।

बिजनौर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी सुचि चौधरी।- फोटो : BIJNOR

नहटौर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार।

नहटौर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह।

नजीबाबाद विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed