फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Three youths with cloth on their mouth beat up the suspended inspector

यूपी: आरएसएस नेता को थप्पड़ मारने वाले निलंबित दरोगा पर लाठी-डंडों से हमला, ये है पूरा मामला

Sat, 17 Jul 2021 11:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 11:23 AM IST
सार

आरएसएस नेता को थप्पड़ मारने वाले निलंबित दरोगा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Bijnor News: Three youths with cloth on their mouth beat up the suspended inspector
बिजनौर में दरोगा पर हमले के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बाइक सवार युवकों ने झालू में निलंबित हुए दरोगा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फरार हो गए। सीओ सिटी घटना की जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे। हमला करने वाले युवक कौन थे, इसका पता किया जा रहा है। गुरुवार को ही दरोगा को आरएसएस के कार्यकर्ता उमंग काकरान को थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


ये था मामला
गुरुवार को कस्बा झालू निवासी आरएसएस के नेता उमंग काकरान अपने पिता रामेंद्र सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पुलिस चौकी गए थे। पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अरुण कुमार राणा ने रिपोर्ट लगाने से इनकार दिया। इस बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई और दरोगा ने उमंग को थप्पड़ मार दिया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने झालू पुलिस चौकी पर हंगामा किया था। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता से मिले थे। गुरुवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने दरोगा अरुण कुमार राणा को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


अरुण कुमार कस्बा झालू के मोहल्ला महाजनान के एक मकान में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार शाम वह बाजार जा रहे थे। पुरानी घासमंडी के पास मुंह पर कपड़ा बांधकर आए बाइक सवार युवकों ने लाठी-डंडों से दरोगा पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना आला अफसरों को दी गई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed