{"_id":"694c300562226fa40006fe32","slug":"three-youths-handed-over-to-farmer-leaders-protest-ends-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-168290-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान नेताओं की सुपुर्दगी में दिए गए तीन युवक, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान नेताओं की सुपुर्दगी में दिए गए तीन युवक, धरना समाप्त
विज्ञापन
किरतपुर। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की सुपुर्दगी में देकर किरतपुर पुलिस ने थाने में बैठाए गए तीनों कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। दरअसल जानलेवा हमले के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी के विरोध में किरतपुर थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। पदाधिकारियों की ओर से लिखित में आश्वासन भी दिया।
मंगलवार को किरतपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कुलदीप निवासी इस्लामपुर सादात को गिरफ्तार किया। पुलिस जब कुलदीप को कोर्ट ले जा रही थी तो भाकियू के कुछ कार्यकर्ताओं ने छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए थे। पुलिस ने गाड़ी के आगे लेटने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को थाने में बैठा लिया और आरोपी को कोर्ट लेकर चली गई थी।
शाम के वक्त भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह थाने पहुंचे। उधर भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान, बाबूराम तोमर, मनप्रीत संधू, अंकित कुमार आदि भी पहुंच गए। एएसपी सिटी और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। किसान नेताओं ने भरोसा दिलाया कि उक्त युवकों की ओर से भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं की जाएगी। युवकों ने भी अपनी गलती स्वीकार की। जिसके बाद पुलिस ने थाने में बैठाए गए तीनों युवकों को सुपुर्दगी में दे दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया।