फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three young men entered the college waving

तमंचा लहकाकर कॉलेज में घुसे दो युवकों को दबोचा, एक फरार

Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three young men entered the college waving
तमंचा लहराते हुए कॉलेज में घुसे तीन युवक
विज्ञापन

चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन युवक तमंचे लहराते हुए घुस गए। युवकों ने कॉलेज में घुसकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। कॉलेज स्टाफ ने एक युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। दो साथी फरार हो गए।
बृहस्पतिवार को नूरपुर रोड स्थित गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन युवक कॉलेज में दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचे लहराते हुए घुस गए। कॉलेज में घुसे युवकों ने वहां पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामे का प्रयास किया। कॉलेज स्टाफ ने युवकों को घेर लिया। अपने को घिरता देख तमंचा लहराने वाले दो युवक मौके से फरार हो गए। एक युवक को कॉलेज स्टाफ ने पकड़ लिया। प्राचार्या ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

कॉलेज स्टाफ ने पकड़े गए युवक को पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। प्राचार्या डा.साधना ने तमंचा लहराने वाले युवकों को बाहरी बताया है। पुलिस ने मामला छात्रों के बीच विवाद का बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed