फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three villagers died of diarrhea in a week

हफ्तेभर में डायरिया से तीन ग्रामीणों की मौत

Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three villagers died of diarrhea in a week
अफजलगढ़ के गांव टांडा हिदायतपुर चौहड़वाला में डायरिया की सूचना पर रोगियो की जांच कर दवाई वितरित - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। बढ़ती गर्मी में लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र में एक ही पंचायत के तीन गांवों में एक सप्ताह के अंदर तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद डायरिया की सूचना ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को दी गई। जिसके चलते चिकित्सकों ने शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवाई वितरित की।
विज्ञापन

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक ही पंचायत के तीन गांव टांडा, हिदायतपुर, चौहड़वाला में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। एक सप्ताह के भीतर उल्टी, दस्त के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व उल्टी, दस्त के चलते टांडा निवासी 10 वर्षीय मोहम्मद ईशान पुत्र नासिर की मौत हो गई। वहीं रविवार को हिदायतपुर निवासी 47 वर्षीय शाकिर पुत्र अमीर हुसैन को उल्टी, दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनका उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। वहीं सोमवार सुबह गांव टांडा निवासी 45 वर्षीय जैबुनिशा की भी उल्टी, दस्त के चलते मौत हो गई। जैबुनिशा के परिजनों के अनुसार दो, तीन दिन से उल्टी, दस्त की शिकायत थी। एक पंचायत में तीन मौत होने से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव में जाकर की गई ग्रामीणों की जांच
डायरिया से मौत की सूचना पर कासमपुरगढ़ी पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला अपनी टीम के साथ गांव पहुंच गए, जहां उन्होंने चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उपचार किया। वहीं डायरिया को देखते हुए उन्होंने ओआरएस का घोल, जिंक, पैरासिटामोल, मैट्रोजिल की गोली वितरित की। इसके अलावा भी गांव में कई लोग डायरिया के शिकार है। जिनके घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर उपचार किया। इस दौरान गांव में 200 से अधिक लोगों की जांच की गई और करीब 50 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सक ने लोगों से इसमें सावधानी बरतने तथा सरकारी अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर-उधर न कराएं इलाज : डॉ. सर्वेश निराला
प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला ने कहा कि वह अनधिकृत चिकित्सकों को न दिखाएं। ऐसी कोई समस्या आती है तो अफजलगढ़ सीएचसी में अपना इलाज कराएं। वहां पर भर्ती करने की सुविधा के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व चिकित्सक मौजूद हैं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में चिकित्सा प्रभारी पीएचसी कासमपुरगढ़ी डॉ. सर्वेश निराला, डॉ. संजय कुमार, फार्मेसिस्ट अमित विश्नोई, एएनएम मोनी यादव, मीनू चौहान, हेमंत राणा और कविता सहित अन्य आशाएं मौजूद रहीं। वहीं इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि गांव में शिविर लगाकर टीम ने रोगियों का उपचार किया। वहीं उन्होंने अनधिकृत चिकित्सकों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाये जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed