{"_id":"6158aacb8ebc3e0a54122f75","slug":"three-suspected-dengue-patients-found-stirred-up-in-sungarpur-behda-bijnor-news-mrt558944118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंगरपुर बेहड़ा में तीन संदिग्ध डेंगू रोगी मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंगरपुर बेहड़ा में तीन संदिग्ध डेंगू रोगी मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंगरपुर बेहड़ा में तीन संदिग्ध डेंगू रोगी मिलने से हड़कंप
नांगलसोती(बिजनौर)। नांगलसोती के गांव सुंगरपुर बेहड़ा में प्रधान समेत तीन डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से एक का रुड़की तो दो का चंदक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि प्राइवेट जांच में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी इसकी जानकारी से इनकार कर रहा है।
गांव सुंगरपुर बेहड़ा में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। पूर्व प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि कई लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह भी बुखार से पीड़ित हैं। बताया कि प्राइवेट जांच में उन्हें डेंगू बताया गया है और उनका रुड़की के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवनीत अधाना और टिंकू भी बुखार से पीड़ित हैं। इन्हें भी डेंगू का संदिग्ध मरीज माना जा रहा है और प्राइवेट जांच कराने की बात कही जा रही है। इन दोनों का चंदक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्राइवेट जांच को नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग
बिजनौर में भी घेररामबाग में एक डेंगू का संदिग्ध मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वह प्राइवेट जांच को नहीं मानते। डेंगू की पुष्टि एलाइजा टेस्ट में ही होती है। किट से की गई जांच गलत हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी तक जिले में एक भी डेंगू का मरीज न मिलने का दावा कर रहे हैं।