{"_id":"62eca564e75121150709340f","slug":"three-people-has-died-and-two-injured-in-car-accident-in-bijnor-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big Accident: पेड़ से टकराई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, मौके पर तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Big Accident: पेड़ से टकराई कार, रोड पर मची चीख-पुकार, मौके पर तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 05 Aug 2022 10:36 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:36 AM IST
सार
Bijnor Accident: एक दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है। चांदपुर-जलीलपुर रोड पर सैंदवार गांव के पास कार पेड़ से टकरा गई। वहीं इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों को अमरोहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के गांव मंगूपुरा निवासी मिश्री (42) पुत्र गंगाराम, थाना रजबपुर के गांव कुभी की मंडय्यो निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ बंटी (40) पुत्र समरपाल सिंह, थाना गजरौला के गांव हैबतपुर गोसाई निवासी विपिन (38) पुत्र महावीर सिंह, गांव मंगूपुरा निवासी विजय सिंह व समरपाल सिंह चांंपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा रिश्तेदारी में आए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
वहीं गुरुवार की देर रात कार से अमरोहा अपने गांव जा रहे थे। गांव सैंदवार के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें मिश्री, जितेंद्र सिंह व विपिन की मौत हो गई। इनके अलावा विजय सिंह व समरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी स्याऊ से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मरने वालों में जितेंद्र व विपिन सगे मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की तैयारी में लगी है।