फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Three more arrested for trying to rob ATM

यूपी: एटीएम लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, यूट्यूब से तरीका सीखकर बनाई थी योजना

Tue, 07 Jul 2020 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bijnor News: Three more arrested for trying to rob ATM
एटीएम चोरी का मामला - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के धामपुर में यूको बैंक की एटीएम तोड़कर कैश चोरी की कोशिश करने वाले तीन और चोरों को पुलिस ने दबोचा है। चोरों ने यू ट्यूब पर सीखकर कैश चोरी करने की योजना बनाई थी। गैंग में यूपी के अलावा पंजाब व उत्तराखंड के चोर भी शामिल हैं। वारदात में शामिल तीन-चोर आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के अनुसार 20 फरवरी की रात धामपुर में यूको बैंक की एटीएम तोड़कर कैश चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन पुलिस की गश्त होने के कारण चोरी नहीं हो सकी। पुलिस जांच में एटीएम से चोरी के प्रयास में थाना नगीना के गांव पुरैनी निवासी जितेंद्र, जिला ऊधमसिंह नगर के गांव हरियावाला निवासी मोहित, संगम, पंजाब के जिला तरणतारन के गांव बाबा बीड़ी चांद कॉलोनी निवासी निर्मल, राजवेंद्र व रमन सिंह के नाम सामने आए थे। पुलिस जितेंद्र, मोहित व संगम को दबोचकर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने तीन चोरों निर्मल, राजविंदर व रमन सिंह को भी पंजाब के तरणतारन से दबोच लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: आखिर प्रेमी ने क्यों किया था नवविवाहिता का कत्ल, सामने आई ये बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने पुलिस को बताया कि वे रूद्रपुर में एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने यू ट्यूब से सीखकर एटीएम तोड़कर पैसे चोरी करने की योजना बनाई थी। पुलिस की गश्त की वजह से उनकी योजना सफल नहीं हुई। चोरों को दबोचने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रंजन कुमार शर्मा, एसआई योगेंद्र सिंह, गौरव चौधरी व श्रीपाल सिंह, कांस्टेबल गौरव राठी शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed