फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three months ago the pit was free, now it is difficult to walk

बिजनौर-मुरादाबाद और नहटौर मार्ग में हो गए गड्ढे

Wed, 23 Feb 2022 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three months ago the pit was free, now it is difficult to walk
बिजनौर-मुरादाबाद मार्ग पर बने गड्ढे। - फोटो : BIJNOR
तीन माह पहले थे गड्ढा मुक्त, अब चलना हुआ दुश्वार
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर-मुरादाबाद और नहटौर मार्ग में लगातार गड्ढे बनते जा रहे हैं। तीन महीने पहले तक यह सड़क गड्ढामुक्त थी। जल्द ही गड्ढों को नहीं भरा गया तो सड़क पर चलना दूभर हो जाएगा। अब इन मार्गों पर वाहनों की रफ्तार घटने लगी है।
जिले में बिजनौर-नूरपुर और मुरादाबाद तक की सड़क स्टेट हाईवे है। कुछ साल पहले ही इस सड़क का निर्माण हुआ था। अब इसमें गड्ढे हो गए हैं। महीना भर पहले ये गड्ढे छोटे-छोटे थे लेकिन, अब बढ़ रहे हैं। हालांकि तीन महीना पहले मार्ग को गड्ढामुक्त किया गया था। उन जगहों के अलावा दूसरी जगहों पर गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते सफर का समय ही नहीं बढ़ा बल्कि परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बिजनौर-नहटौर मार्ग का भी बुरा हाल
बिजनौर से नहटौर तक जाने वाले मार्ग में भी जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिसके चलते यह सड़क खस्ताहाल हो रही है। बिजनौर से लेकर खारी और झालू तक भी सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। वहीं झालू से नहटौर तक भी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है, जिसके चलते मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
क्या बोले क्षेत्रवासी...
बिजनौर-झालू मार्ग में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनकी वजह से सड़क पर धूल उड़ती है। धूल से बाइक सवारों को दिक्कत होती है।
-गजेंद्र मारवाड़ी
सड़कों में गड्ढों को भरवाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। वाहन अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार बन जाते हैं।
- गिरीराज सिंह
स्टेट हाईवे पर भी सफर करना काफी दिक्कतोंभरा हो रहा है। गड्ढों में बाइक फिसलने का खतरा बना रहता है। कई लोग तो चोटिल भी हो चुके हैं।
- असलम अंसारी
सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा करती है, हकीकत कुछ और है। नहटौर मार्ग और मुरादाबाद दोनों में ही जगह-जगह कई गड्ढे बन गए हैं।
- रागिब हुसैन उर्फ शहजाद
वर्जन:::
हाल ही में कुछ गड्ढे बन गए थे। जिन्हें चिन्हित कर भरवाने का काम किया जा रहा है। एक दो दिन में ही सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
- सुनील सागर, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed