{"_id":"5e580ce18ebc3ef37d133c6c","slug":"three-meanings-arose-in-the-family-bijnor-news-mrt4711760100","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार में एक साथ उठीं तीन अर्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार में एक साथ उठीं तीन अर्थियां
विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम पैजनिया में बुधवार को सड़क दुर्घटना में मरे तीनों लोगों की शव में यात्रा में उमड़
- फोटो : BIJNOR
परिवार में एक साथ उठीं तीन अर्थियां
हल्दौर। गांव बेगराजपुर के निकट कार एवं दो बाइकों की भिड़ंत में हुई चार लोगों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को एक ही परिवार के तीन लोगों के शव गांव पैंजनियां पहुंचे। एक परिवार के तीन शवों को देख पूरा गांव गमगीन हो गया। एक साथ तीनों अर्थियां एक ही घर से उठीं तो हर कोई रो पड़ा। लोगों के घरों में शोक के कारण चूल्हे तक नहीं जल सकें। भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेताओं ने मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी और सरकार से उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
गांव पैजनियां निवासी खानचंद की पुत्री की शादी 17 अप्रैल को होनी तय हुई थी। परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। उनके घर में खुशी का माहौल था। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे नहटौर-हल्दौर मार्ग पर स्थित गांव बेगराजपुर के निकट बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री के समीप दो बाइक पर सवार चार लोगों की सामने आ रही एक कार से उनकी बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। गांव पैजनियां निवासी खानचंद एवं उसके दामाद गांव बल्दिया निवासी मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि खानचंद के इकलौते पुत्र रवि कुमार उपचार के दौरान जिला अस्पताल एवं खानचंद के भाई चंद्रपाल की मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। देर रात पिता, पुत्र एवं उसके भाई का शव गांव पैजनियां पहुंचा। शव के गांव में पैजनियां पहुंचने पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों के शव एक साथ उठे तो हर कोई रो पड़ा। तीनों के शवों का बैराज घाट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। माहौल इतना गमगीन रहा कि कई लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।
देर रात भाजपा नेता सीपी सिंह एवं बृहस्पतिवार सुबह पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष करनवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, जिला मंत्री नरेश भाटी, जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता अनवर हुसैन मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। नेताओं ने मृतकों के परिजनों को सरकार से उचित आर्थिक मदद दिलाए जाने का भी भरोसा दिलाया।