फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three including two women died of corona

दो महिलाओं सहित तीन की कोरोना से मौत

Fri, 07 May 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three including two women died of corona
दो महिलाओं सहित तीन की कोरोना से मौत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला जाटान निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक राम सिंह की पत्नी सुनीता देवी की कोरोना से मौत हो गई। राम सिंह जिला संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर के होम्योपैथिक विभाग में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार उनकी ड्यूटी या पंचायत चुनाव में लगी हुई थी 20 अप्रैल को वह ड्यूटी से वापस आए। इसके बाद से राम सिंह और उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। शुरुआत में तो उनका घरेलू उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर एक मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
वहीं, धामपुर के एसडीएम तिराहे पर एक महिला की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिन से बीमार थी। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा था। परीक्षण में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुधवार रात उसकी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार शाम नगर पालिका के सेवानिवृत्त अधिकारी यशवीर सिन्हा की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। नागरिकों का कहना है कि पालिका अधिकारियों की ओर से बार बार अवगत कराने के बाद भी मोहल्लों को सैनिटाइज नहीं कराया गया। इससे दो दिन पहले स्टेट बैंक कालोनी में भी दो लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक पालिका की ओर से मोहल्ले में जाकर संबंधित बस्ती को सैनिटाइज नहीं कराया गया।
विज्ञापन

खदाना गांव में आठ दिन में नौ लोगों की मौत
धामपुर। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव खदाना के लोगों ने बताया कि उनके गांव में तो बुरा हाल है। पिछले आठ दिन के भीतर अब तक करीब नौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी कई लोग बीमार हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में से किसी की भी कोरोना जांच नहीं हुई थी, लेकिन लक्षणों के आधार पर लग रहा था जैसे उन्हें कोरोना संक्रमण रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed