{"_id":"602c19978ebc3ee96d1557d5","slug":"three-dead-in-road-accidents-bijnor-news-mrt5257112156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा भीड़।
- फोटो : BIJNOR
सड़क हादसों में तीन की मौत
बिजनौर/नगीना। नेहरू स्टेडियम के पास सोमवार की रात किसी वाहन की चपेट में आकर दो बाइक युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, नगीना में मंगलवार दोपहर खेत से चारा ला रहे एक महिला की डीसीएम वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
नगीना थाने के गांव चमरावाला निवासी लविन सिंह आईइएस में लिपिक हैं। वह परिवार के साथ बिजनौर की ट्यूबवेल कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार को वह गाजियाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर उनका 21 साल का पुत्र कार्तिक अकेला था। कार्तिक ने अपने गांव हमीदपुर निवासी मित्र 25 वर्षीय रोबिन को अपने साथ घर पर सोने के लिए कहा। रोबिन बीएसए कार्यालय के पास एक रेस्टोरेंट में काम करता था। सोमवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कार्तिक बाइक से रोबिन को लेने के लिए रेस्टोरेंट पर गया। दोनों बाइक से रात में घर आ रहे थे। नेहरू स्टेडियम के सामने एक भैंसा बुग्गी को ओवरटेक करने में किसी वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां दोनों की मौत हो गई।
वहीं, नगीना के गांव भूरापुर में मंगलवार दोपहर गुड्डी देवी (52) पति मुन्नू सिंह के साथ खेत से चारा लेकर आ रही थीं। जब वह नगीना-नहटौर मार्ग पर अपने गांव के पास पहुंचीं तो नहटौर की दिशा से आ रही डीसीएम ने गुड्डी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा आरोपी डीसीएम चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।