फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three corona patients have found in one day in Bijnor and now all cases to 13

बिजनौर में कोरोना की दहशत: लगातार बढ़ रहे केस, एक दिन में मिले तीन संक्रमित, मरीजों की संख्या पहुंची 12 के पार

Wed, 29 Mar 2023 11:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Mar 2023 11:59 PM IST
सार

बिजनौर में कोरोना की दहशत : यहां लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। अब एक दिन में तीन संक्रमित मिले हैं। बताया गया कि जिले में मरीजों की संख्या 12 के पार पहुंची है।

विज्ञापन
Three corona patients have found in one day in Bijnor and now all cases to 13
कोरोना के मामलों में तेजी

विस्तार

बिजनौर जिले में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते बिजनौर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित सभी मरीजों की तबीयत ठीक बता रहा है।

विज्ञापन


जिले में मिल रहे कोरोना के मरीजों में कोई भी लक्षण नहीं बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दूसरी बीमारियों की जांच कराने अस्पताल गए तो वहां चिकित्सकों ने कोरोना की जांच कराई। जांच के बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि उनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है। बुधवार को हल्दौर ब्लॉक के गांव कुम्हारपुरा में 30 वर्षीय महिला और गांव धनोरी में 20 वर्षीय युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जलीलपुर ब्लॉक के गांव पीपलीजट में 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन मरीजों को बुखार, खांसी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने इनकी कोरोना जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ही परिवार के चार जनाजे एक साथ उठे तो रो पड़ा पूरा खुशहालपुर, शवों को देख बेहोश होकर गिरी बहन

बुधवार को हुई 545 लोगों की जांच की गई
जिले में बुधवार को 545 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 542 लोगों में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अलावा जिलेभर से बुधवार को 459 सैंपल कोरोना की जांच के लिए गए। जिनमें 245 लोगों की एंटीजन और 214 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई।

यह भी पढ़ें: भाई-बहन की हत्या का मामला: 'आंखों के आंसू सूखे, अब ऊपर वाले पर भरोसा, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग'

जिले में मिले सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को घर में सुरक्षित रखा गया है। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर तीनों मरीजों की जांच कराई गई थी। जिसके बाद उनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों की तबीयत ठीक है। लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। - डॉ. देवीदास, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed