{"_id":"5f3f97ad8ebc3eaae4086382","slug":"three-cleaning-workers-suspended-bijnor-news-mrt497155388","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सफाईकर्मियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सफाईकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन
तीन सफाई कर्मियों को किया निलंबित
बिजनौर। प्रशासन के निरीक्षण में जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। गांवों में गंदगी के ढेर लगे थे। पानी सड़क पर बह रहा था। काम में लापरवाही बरतने पर तीन सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जवाब तलब किया गया है।
दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। प्रशासन ने अतिवृष्टि को देखते हुए गांवों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने को कहा है। डीएम रमाकांत पांडेय साफसफाई को लेकर सख्त हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को जलीलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बास्टा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वहां तैनात सफाईकर्मी राहुल ड्यूटी से गायब मिला। ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मचारी के बारे में सही जानकारी नहीं दी। गांव की गली व मोहल्लों में गंदगी के ढेर थे। नालियां कूड़े से अटी पड़ी थी। सड़क पर पानी और कीचड़ था। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। ग्राम पंचायत बमनोली में दो सफाईकर्मी हैं। गोपाल ड्यूटी से नदारद मिला। जितेंद्र काम पर था। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों सफाईकर्मी 15-20 दिन में काम पर आते हैं। प्रधान से भी कई बार शिकायत की गई है। जांच में पाया कि गांव की गलियों में गंदगी के कारण दुर्गंध फैली थी। डीपीआरओ सतीश कुमार ने अपने सामने नाली की साफ कराई। दोनों ग्राम प्रधानों को प्राइवेट लेबर लगाकर सफाई कराने को कहा है। डीपीआरओ के अनुसार तीनों सफाईकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टा एडीओ पंचायत की लापरवाही प्रतीत होती है। एडीओ को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। जवाब आने पर अगली कार्रवाई तय होगी।