फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three brothers and sisters drowned in Ganga, two rescued

गंगा में डूबे तीन भाई-बहन, दो को बचाया

Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three brothers and sisters drowned in Ganga, two rescued
बिजनौर के गांव दारानगर गंज के सामने गंगा में डूबी किशोरी की नाव से तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
गंगा में डूबे तीन भाई-बहन, दो को बचाया
विज्ञापन

गंज दारानगर(बिजनौर)। गंगा में नहाते हुए दो बहनें अपने छोटे भाई समेत तीनों गंगा में डूब गए, जिनमें दो को बचा लिया गया है जबकि इनकी एक बहन डूब गई। जिसकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। गंगा में डूबी किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम दारानगर के रहने वाले स्व. ललित कुमार की पत्नी आदेश अपनी बेटी मनु (16), भावना (11 वर्ष) और बेटे तरुण कुमार उम्र 17 साल को संग लेकर विदुर कुटी घाट के ठीक सामने गंगा में नहाने गई थी। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण महिला की दोनों बेटियां और बेटा गंगा में डूबने लगे। तीनों को डूबता देख महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में काम करते मजदूरों ने आकर भावना और तरुण को गहरे पानी से खींच लिया जबकि मनु गहरे पानी में डूब गई। जानकारी लगते ही गोताखोर और ग्रामवासी गंगा घाट पर एकत्र हो गए। किशोरी को ढूंढने का प्रयत्न कर रहे हैं। पुलिस चौकी गंज इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डूबने वाली किशोरी इंटर कक्षा की विदुर कुटी इंटर कॉलेज की छात्रा है। नाव से किशोरी की तलाश की जा रही है। इसी बीच गोताखोरों को बच्ची की तलाश के दौरान वहां पर एक अज्ञात लाश मिली। जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। गंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि गंगा में मिले अज्ञात शव का भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बिजनौर के गांव दारानगर गंज के सामने गंगा मे किशोरी की डूबने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड।

बिजनौर के गांव दारानगर गंज के सामने गंगा मे किशोरी की डूबने की घटना के बाद मौके पर जमा भीड।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed