{"_id":"61292e7a8ebc3e7a1b254320","slug":"three-arrested-for-demanding-extortion-from-block-chief-bijnor-news-mrt55364519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नगीना में पुलिस द्वारा पकड़े गए ब्लाक प्रमुख पति से रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख से रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार
नगीना (बिजनौर)। खुद को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निजी सचिव बताकर ब्लॉक कोतवाली प्रमुख पति ठाकुर विकास राजपूत से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर एक आरोपी के भाजपा नेता से रिश्तेदारी होने के चलते पूरे दिन चर्चा चलती रही।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी कोतवाली ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत के पति ठाकुर विकास राजपूत ने बृहस्पतिवार को नगीना थाने में तहरीर दी थी। इसमें तीन लोगों के खिलाफ उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा रुपये न देने पर उन्हें तथा उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का मामला पंजीकृत कराया था। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस ने थाना स्योहारा के ग्राम भगवाड़ा निवासी रवि चौहान, थाना ठाकुरद्वारा के मीरपुर मोहन चौक निवासी शेखर विश्नोई व थाना शेरकोट के ग्राम रामसहाय वाला निवासी कार्तिकेय को गिरफ्तार कर तीनों का चालान कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 5200 रुपये नगद, एक डस्टर गाड़ी व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
भाजपा नेता के रिश्तेदार को लेकर रही चर्चा
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक को मुरादाबाद के एक कद्दावर नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे दिन जिले के भाजपा खेमे में चर्चा हो रही। वहीं सिफारिशों का दौर भी चलता रहा।