{"_id":"6050f99c8ebc3e591d013235","slug":"three-alcohol-smugglers-caught-in-an-encounter-bijnor-news-mrt53027003","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन शराब तस्कर दबोचे
बिजनौर। चांदपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन शराब माफिया को 89 पेटी व 105 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा है। पकड़े गए माफिया से एक तमंचा, दो कारतूस व कार भी मिली हैं।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चांदपुर पुलिस के साथ स्वॉट टीम ने चांदपुर में चौधरी चरण सिंह चौक के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोकने को रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने पुलिस पर फायर कर कार को मंडी धनौरा रेलेव फाटक की तरफ भगा दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके कार में सवार नूरपुर थाने के गांव चांगीपुर निवासी अरविंद उर्फ भीम, मुरादाबाद जिले के कांठ थाने के गांव शाहुपुरा निवासी जाबिर व अमरोहा जिले के नौगावा थाने के गांव इस्सेपुर निवासी नीटू यादव उर्फ रामनाथ यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कार से 89 पेटी देशी शराब, 105 पव्वे देशी शराब, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए। कार की नंबर प्लेट आधी टूटी थी। पकड़े गए माफिया ने पुलिस को बताया कि वह पांच साल से शराब के इस कारोबार को कर रहे हैं। वह स्थान चिह्नित करके जंगल में नदी किनारे शराब बनाते हैं। पंचायत चुनाव के लिए मांग बढ़ी है। वह कार से शराब बेचने जा रहे थे। पकड़े गए शराब माफिया अरविंद उर्फ भीम ने गैंगस्टर के मामले में कोर्ट से स्टे ले रखा है। इसके बाद भी वह खुलकर ये कारोबार कर रहा था। अरविंद पर नौ, जाबिर पर एक व नीटू यादव पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।