फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Threatened to kill BJP worker in Kiratpur

भाजपा कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill BJP worker in Kiratpur
किरतपुर में भाजपा कार्यकर्ता को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

किरतपुर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता मुशीर अहमद लीलू ने मस्जिदों में सोशल डिस्टेंस के साथ पांच आदमियों की नमाज पढ़ने की इजाजत देने की दारुल उलूम देवबंद के उलेमाओं से अपील करना महंगा पड़ गया है। फेसबुक पर की गई इस पोस्ट के बाद से मुशीर अहमद को कुछ शरारती तत्वों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मोहल्ला शीशग्रान निवासी भाजपा कार्यकर्ता मुशीर अहमद लीलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 22 अप्रैल को अपनी फेसबुक आइडी से एक पोस्ट शेयर करते हुए दारुल उलूम देवबंद के उलेमाओं से आह्वान किया था कि देवबंद के उलेमा (आलिम) हजरत देश के मुसलमानों से अपील करें कि मुसलमान कोविड-19 के नियमों का पालन करें। जब तक हालात संभल नहीं जाते तब तक मस्जिदों में सिर्फ पांच आदमी ही नमाज अदा करें। इस पोस्ट पर किरतपुर के मुस्लिम युवाओं में उबाल आ गया है। मोहल्ला शीशग्रान निवासी आफताब ने तो जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से बाकायदा ऐलान कर दिया है कि मुशीर का समाजिक बहिष्कार करो। मुशीर ने पुलिस से आफताब के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ऐसे किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed