फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thousands of farmers will do Shramdan on Malan on 25

हजारों किसान 25 को मालन पर करेंगे श्रमदान

Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers will do Shramdan on Malan on 25
दिगम्बर सिंह - फोटो : BIJNOR
हजारों किसान 25 को मालन पर करेंगे श्रमदान
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के हजारों किसान 25 जून को मालन नदी पर श्रमदान करने के लिए फावड़ा उठाएंगे। अमर उजाला के अभियान ‘मालन मांगे अविरल धारा’ से प्रभावित होकर हजारों किसान फावड़े आदि लेकर नदी पर पहुंचेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह मुहिम अच्छी है। इसे पूरा करने के लिए किसान अपना सहयोग देंगे।
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि संगठन के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने मालन नदी के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था। डीएम उमेश मिश्रा एवं अमर उजाला समाचार पत्र का अभियान ‘मालन मांगे अविरल धारा’ सराहनीय प्रयास है। अभियान में मालन नदी के जीर्णोद्धार के लिए जनपद हजारों किसान अपना सहयोग देंगे और मालन नदी को पुराने स्वरूप में वापस लाने का कार्य करेंगे। इसके लिए 25 जून को संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता फावड़ा लेकर मालन नदी में सफाई के लिए उतरेंगे। किरतपुर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल से सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराने स्वरूप में आएगी मालन नदी : दिगंबर सिंह
भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि मालन नदी प्राचीन इतिहास को समेटे हुए है। समय सेे साथ मालन की धारा तंग होती चली गई। मालन नदी की धारा को पुराना स्वरूप देने के लिए छिड़ी मुहिम सराहनीय है। मालन नदी की सफाई के लिए उन्होंने भी वर्ष 2018 में श्रमदान अभियान चलाया था। अब अमर उजाला के ‘मालन मांगे अविरल धारा’ अभियान में जुड़कर हजारों किसान श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालन नदी के तट पर ही बनाएंगे आंदोलन की रणनीति
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बताया कि किसान समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत मालन नदी के तट पर ही होगी। गांव खरक जीतपुरा प्रकरण पर उन्होंने कहा कि जिस दिन घटना घटी थी, उसी दिन संगठन ने घटना की निंदा करते हुए सही जांच की मांग की थी और किसी निर्दोष को प्रताड़ित न करने की बात कही थी। यदि किसी भी निर्दोष को प्रताड़ित किया, तो संगठन आंदोलन करेगा। 25 जून को ही पंचायत में इस पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात की जाएगी।

जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही

जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed