फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Those coming from Uttarakhand will be investigated on the border

बॉर्डर पर ही होगी उत्तराखंड से आने वालों की जांच

Fri, 27 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Those coming from Uttarakhand will be investigated on the border
बॉर्डर पर ही होगी उत्तराखंड से आने वालों की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तराखंड से जनपद में आने वाले हर नागरिक की बॉर्डर पर ही कोरोना वायरस के लक्षणों की प्राथमिक जांच होगी। संक्रामक रोगों के नोडल अधिकारी पीआर नायर के अनुसार संबंधित सीमा क्षेत्रों के चिकित्सकों की टीम यह जांच करेगी।
कोरोना वायरस को लेकर देश में लॉकडाउन होने के बाद लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। संक्रामक रोग एवं कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी पीआर नायर ने बताया कि लोगों का डर दूर करने के लिए मेडिकल जांच टीम लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले को हरिद्वार, कोटद्वार, रुड़की और ऊधम सिंह नगर जनपद की सीमा जिला बिजनौर को छूती है। इन सीमाओं से जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को उत्तराखंड की सीमा पर बालावाली, कासमपुरगगढ़ी, जाफराबाद, भागूवाला में कोरोना की संभावित जांच के बाद ही उन्हें आगे के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के संभावित मरीज की सूचना पर मचा हड़कंप
हल्दौर। एक व्यक्ति के दिल्ली से कोरोना वायरस के संदिग्ध पीड़ित होने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बीमार व्यक्ति को गांव के बाहर टीन शेड में बंद कर दिया। ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव के एंबुलेंस 108 व 112 के प्रभारी को सूचना देने पर कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। लोगों के अनुसार वह कुछ दिन से बुखार से पीड़ित है। वह दिल्ली से अपने परिजनों को सूचना दिए बिना बृहस्पतिवार की रात किसी तरह गांव आ पहुंचा। कुछ लोगों ने उसके बुखार से पीड़ित होने की शिकायत ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को फोन पर की। ग्रामवासियों ने बीमार से पीड़ित व्यक्ति को गांव के बाहर एक टीनशेड में बंद कर दिया। ग्राम प्रधान नुजहत जैदी ने फोन के माध्यम से मामले की सूचना एंबुलेंस 108 व 112 पुलिस वाहन को दी। लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्राम पंचायत सचिव हेमेंद्र सिंह ने फोन से सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मदनपाल सिंह को दी। सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की सूचना मिलने पर भी तुरंत जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed