{"_id":"617af40a91c7c81d071bd864","slug":"this-time-diwali-will-be-lit-with-wooden-candle-bijnor-news-mrt5627184152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुडन कंडील से इस बार जगमग होगी दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुडन कंडील से इस बार जगमग होगी दीपावली
विज्ञापन
जिनौर में दीपावली पर आए कछुए वाले दीये।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वुडन कंडील से इस बार जगमग होगी दीपावली
बिजनौर। दीपावली इस बार वुडन यानी लकड़ी वाली कंडील से जगमग होगी। दीपावली पर पहली बार बाजार में वुडन कंडील आईं हैं। इसके अलावा कई और आकर्षक डिजाइन की कंडील भी बाजार में आई हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली पर कंडील की अच्छी बिक्री रहेगी।
बाजार में इस बार कुछ नई तरह की झालर भी आई हैं। पहले परंपरागत कंडील ही बाजार में दिखती थीं, लेकिन अब कुछ सालों से बाजार में नए-नए डिजाइन की कंडील आ रही हैं। बाजार में पहली बार लकड़ी से बनी कंडील भी आई हैं। ये कंडील उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रही हैं। लकड़ी से बनी इन कंडील में देवी-देवताओं के चित्रों के अलावा कुछ और डिजाइन भी बने हैं। इनकी कीमत 200 से 300 रुपये तक है। इन कंडील के अलावा सुंदर डिजाइन की कुछ और कंडील भी बाजार में हैं। दीपावली पर सभी घरों की छत पर कंडील सजी होती हैं। इनके अलावा रंग बिरंगी रोशनी बिखरने वाले बल्ब भी नए-नए डिजाइन के साथ दुकानों में सजे हैं। दुकानदार उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार भी कंडील की अच्छी बिक्री होगी। इसके अलावा मिट्टी के कछुए जैसे आकार वाले दीये भी काफी बिक रहे हैं। कछुए को शुभ माना जाता है। दुकानदार हनी ने बताया कि वुडन कंडील कई साल तक खराब नहीं होंगी। दीपावली के बाद भी इन्हें कमरों में भी सजाया जा सकता है। काफी उपभोक्ता इन कंडील के बारे में पता करने के लिए आ रहे हैं।