फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Third phase of undergraduate admission begins, applications will be accepted till 13th

Bijnor News: स्नातक प्रवेश का तीसरा चरण शुरू, 13 तक होंगे आवेदन

Sun, 09 Aug 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Third phase of undergraduate admission begins, applications will be accepted till 13th
बिजनौर। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध जिले के सभी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हुई है। जो प्रक्रिया 13 अगस्त तक आरंभ रहेगी।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद सहित मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा के राजकीय, संघटक, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालय गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद से संबद्ध है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया सत्र के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के आदेश के अनुपालन में समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और महाविद्यालय चयन की प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू की गई है।
विज्ञापन

प्रवेश सूचना के अनुसार स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों, सेमेस्टर एवं वार्षिक मोड के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं 13 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद छात्रों को चयनित महाविद्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ आवेदन फॉर्म 14 अगस्त को शाम पांच बजे तक जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि प्रवेश संबंधी नियमों एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें। पंजीकरण के बाद यदि किसी छात्र-छात्रा को आवेदन में कोई त्रुटि नजर आती है तो समर्थ लॉगिन के माध्यम से 13 अगस्त तक उसमें संशोधन किया जा सकेगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed