{"_id":"629e4379d303f832774c60c2","slug":"thieves-searched-three-houses-in-sandwar-and-bhawanipur-bijnor-news-mrt5918203191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंदवार और भवानीपुर में चोरों ने खंगाले तीन घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंदवार और भवानीपुर में चोरों ने खंगाले तीन घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/चंदक (बिजनौर)। जिले में रविवार की रात चोरों का आतंक रहा। चांदपुर के गांव सैंदवार में तहेरे-चचेरे भाइयों के घर में लाखों की चोरी कर ली गई है। वहीं मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर में रामपुर के एसपी देहात के तहेरे भाई के घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।
चांदपुर के गांव सैंदवार निवासी किसान हेमराज सिंह पुत्र स्वर्गीय आकाशदीप चौहान तथा उनके चचेरे भाई त्रिकुंश प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय मनदीप सिंह का मकान आसपास है।
रविवार रात चोर किसी तरह जीने के गेट को खोलकर हेमराज सिंह के मकान में घुस गए। हेमराज ने बताया कि गर्मी के चलते परिवार मकान के आंगन में सो रहा था। चोरों ने कमरे में रखी सेफ व संदूक के ताले तोड़कर उसमें कृषि कार्ड खाते में जमा करने के लिए रखे 2,82,000 रुपये, सोने का गले का कालर, चार सोने की चेन, एक मनचली, चार सोने की चूड़ी, सात सोने की अंगूठी, एक टीका, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी के कुल्ला गुच्छा, छह जोड़ी चांदी की पायजेब, दो चांदी की अंगूठी, दो चांदी के सिक्के चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता तब लगा जब उनकी मां करीब साढ़े तीन बजे पानी पीने के लिए उठी तो कमरे के दरवाजे खुले हुए थे। कमरे में सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
चचेरे भाई त्रिकुंश प्रताप सिंह के मकान के कमरे में रखी सेफ के ताले तोड़कर चोर कृषि कार्ड खाते में जमा करने के लिए रखे 2,90,000 रुपये की नकदी, चार सोने के कड़े, एक सोने का बड़ा हार, एक छोटा हार, नौ सोने की अंगूठी, चार सोने की चेन, छह जोड़ी सोने के कान के झुमके, एक सोने का मांग का टीका, एक सोने का मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी के जेवर, दस चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी कर ले गए। चोरी का पता तहेरे भाई हेमराज सिंह के घर की चोरी का पता लगने के बाद जब अपने घर आकर देखा तो कमरे में रखी सेफ के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की खबर से गांववासियों की भीड़ जमा हो गए। चोरी की घटना से गांव में भय का माहौल है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने मौका मुआयना किया। हेमराज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी देहात राम अर्ज ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली।
वहीं चंदक में रामपुर में तैनात एएसपी देहात के तहेरे भाई के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। छत के रास्ते आए चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी राजेंद्र के चचेरे भाई रामपुर में एसपी देहात हैं। राजेंद्र के अनुसार रविवार रात उनके घर में चोरी कर ली गई। बताया कि चोर जब चोरी कर रहे थे, उसी समय उनके पुत्र अमित की आंखें खुल गईं। अमित ने जब चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर हथियार दिखाते हुए भाग खड़े हुए। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ओर पुलिस ने घंटों चोरों की तलाश, लेकिन सफलता नहीं मिली। राजेंद्र के अनुसार उनके बेटे ने मौके पर दो चोरों को देख था। आशंका जाहिर करते हुए बताया कि चोर पड़ोसी की छत से होते हुए घर में दाखिल हुए होंगे, क्यों कि उनके घर की दीवारें काफी ऊंची बनी हुई है। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों के गहनों व कुछ नकदी ले गए। मंडावर पुलिस, सीओ सिटी के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्यों को जुटाया। मंडावर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रात में चोरी होने की सूचना मिली थी। जांच की गई है। घटना का जल्द जी खुलासा कर दिया जाएगा।