फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thieves searched the house locked in Barwan

चोरों ने बाड़वान में बंद मकान को खंगाला

Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched the house locked in Barwan
चोरों ने बाड़वान में बंद मकान को खंगाला
विज्ञापन

धामपुर। चोरों ने बुधवार रात मोहल्ला बाड़वान में बंद मकान को खंगाल डाला। चोर घर में से सोने, चांदी के गहनों सहित करीब एक लाख रुपये की कीमत का सामान, एलसीडी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने न्यू रामगंगा कालोनी में विद्युत निगम के कैशियर के घर में चोरी का प्रयास किया। शोर मचने पर कालोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
मोहल्ला बाड़वान जैन मंदिर निवासी महेश प्रजापति ने बताया कि वह बुधवार शाम परिवार के साथ घर का ताला लगाकर किसी से काम से बाहर गया था। बृहस्पतिवार को जब घर आकर देखा तो उसके घर के सभी कमरों के ताले टूटे मिले। सेफ, अलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। परिवार के लोगों ने बताया कि चोर सोने, चांदी के गहने, 10 हजार की नगदी, एलसीडी आदि सामान चोरी कर ले गए। जिससे उसका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

उधर, विद्युुत निगम खंड प्रथम में कैशियर के पद पर कार्यरत सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वह बुधवार रात अपने घर में परिवार के साथ सोया था तो इस दौरान एक चोर घर में घुस आया। जाग होने पर शोर मचा दिया। उन्होंने कालोनी के लोगों की मदद से चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed