फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There will be two level monitoring of BEd Joint Entrance Examination

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की होगी द्विस्तरीय निगरानी

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
There will be two level monitoring of BEd Joint Entrance Examination
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की होगी द्वि स्तरीय निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगा है। परीक्षा की द्वि स्तरीय निगरानी रहेगी। परीक्षा 30 जुलाई को प्रस्तावित है। जिले में परीक्षा के लिए 17 केन्द्र बनाए गए हैं। आयोजक लखनऊ विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक जारी हो गया है।
जिले में 7500 अभ्यर्थी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी को आवंटित केंद्र पर तय समय से एक घंटे पहले पहुंचना है। 16 जुलाई आज से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक http://www.amrujala.com जारी किया है।
विज्ञापन

वर्धमान कालेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर एवं परीक्षा कार्डिनेटर डा. एकेएस राणा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल की जा रही है। सूची केंद्र व्यवस्थापक तैयार करेंगे। जिसका अनुमोदन डीएम की अध्यक्षता में बनी जिला समिति करेगी। सीडीओ केपी सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार तथा जिला समन्वयक एकेएस राणा सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 17 केंद्र पर 300 कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। सूची तैयार हो रही है। कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी की जानकारी उसी दिन दी जाएगी। हर 25 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक तैनात होगा। अभ्यर्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षों में बैठाया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हैं। राज्य मुख्यालय तथा आयोजक विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा की आनलाइन निगरानी रहेगी।
शासन व विश्वविद्यालय के अधिकारी करेंगे निगरानी
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की सतत निगरानी रहेगी। निगरानी को सभी 17 केंद्र पर शासन व विश्वविद्यालय के अधिकारी अलग अलग नियुक्त होंगे। जो परीक्षा की रिपोर्ट शासन व विश्वविद्यालय को करेंगे। हर केंद्र पर विश्वविद्यालय के दो दो पर्यवेक्षक रहेंगे। शासन का हर दो केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट होगा।

- इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
वर्धमान कालेज बिजनौर में दो केंद्र, आरबीडी कालेज बिजनौर, जीआईसी बिजनौर, जीजीआईसी बिजनौर, पोलिटेकनिक कालेज बिजनौर, आरजेपी कालेज बिजनौर, केपीएस इंटर कालेज बिजनौर, आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज बिजनौर, बीआईसी बिजनौर, जीजीआईसी झालू, हृदयानंद इंटर कॉलेज झालू, किसान इंटर कालेज मंडावली, सीडी इंटर कालेज हल्दौर, आर एच एस इंटर कालेज हल्दौर, हिंदू इंटर कालेज किरतपुर व एमजीएमपी इंटर कालेज किरतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed