{"_id":"587fab964f1c1b6f2eefe22b","slug":"there-will-be-polluted-ganges","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित नहीं होने दी जाएगी गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित नहीं होने दी जाएगी गंगा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए प्रदूषण बोर्ड ने कमर कस ली है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदूषण बोर्ड के सदस्यों ने उत्तम शुगर मिल पहुंचकर गंगा में प्रदूषित पानी डालने का जायजा लिया।
इलाहाबाद में चल रहे माघ मेला और नमामि गंगे योजना में गंगा के जल को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदूषण बोर्ड कड़ी निगाह रख रहा है। प्रदूषण बोर्ड के सहायक वैज्ञानिक राजीव श्रीवास्तव, जेई अजय कुमार ने नायब तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी के साथ उत्तम शुगर मिल बरकातपुर द्वारा निकलने वाले प्रदूषित पानी गंगा तक पहुंचने की शिकायतों का जायजा लिया। टीम ने उत्तम शुगर मिल प्रशासन को गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में भागीदार बन प्रदूषित जल गंगा तक न पहुंचे। इसके लिए ठोस प्रबंध जुटाने के निर्देश दिए।