{"_id":"0eb1a70544fa2b464a6fdd6ed544d48b","slug":"there-will-be-no-tension-of-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने-जाने की कोई टेंशन नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने-जाने की कोई टेंशन नहीं होगी
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल तक ले जाने के लिए प्रशासन ने वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश एआएएम और एआरटीओ को दिए हैं। कर्मचारियों का पारिश्रमिक मतगणना स्थल पर वितरित होगा।
पंचायत चुनाव के जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के निर्वाचन की वोटों की गिनती का काम एक नवंबर को होगा। इसके लिए तीन हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इनको मतगणना के लिए मौहम्मदपुर देवमल, हल्दौर, नहटौर, अल्लैहपुर धामपुर, स्योहारा, कोतवाली देहात, अफजलगढ़, किरतपुर, नजीबाबाद, जलीलपुर, नूरपुर ब्लॉक में पहुंचना है। मतगणना कार्य सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इसलिए कर्मचारियों को एक घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि एआरएम तथा एआरटीओ को हिदायत दी गई है कि एक नवंबर को वाहनों का संचालन सुबह पांच बजे से शुरू करा दिया जाए। कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था मतगणना केंद्र पर रहेगी।
कर्मचारी बाहर का भोजन स्वीकार न करें। कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान केंद्र पर करने के लिए संबंधित आरओ को पैसा आवंटित कर दिया है।
उधर, धामपुर में तहसील के ब्लाक अल्हैपुर, बुढ़नपुर और कासमपुर गढ़ी में चौथे और अंतिम चरण के 29 अक्तूबर को होने मतदान के मद्देनजर मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया है। अब कोई भी प्रत्याशी क्षेत्र में प्रचार वाहनों के काफिले के साथ प्रचार नहीं करेगा।
कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन कहीं न हो। इस पर पैनी निगाह के लिए पुलिस की तैनाती की। कार्यक्रम के तहत प्रचार के थमने के बाद अब यदि कोई प्रत्याशी आदेशों का उल्लंघन करता पकड़ में आया तो पर्यवेक्षक के आदेश पर कार्रवाई होगी।
धामपुर में केएम इंटर कॉलेज के मैदान से, बुढ़नपुर ब्लाक के लिए एम क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा से और कासमपुर गढ़ी ब्लाक में मतदान कराने को कासमपुर गढ़ी के हरिश्चंद्र स्मारक इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। मतदान के बाद इन्हीं कॉलेजों में मतपेटियों को रखवाने की व्यवस्था है।
30 कर्मचारी गैरहाजिर रहे
बिजनौर। पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य में लगे 30 कर्मचारी प्रशिक्षण ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। इनके खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
पंचायत चुनाव के जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वोटों की गिनती में लगे तीन हजार कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया।
तीन शिफ्टों में हुए प्रशिक्षण में कर्मचारियों को मतपत्रों के बंडल बनाने से लेकर डाटा शीट तैयार करने के बारे में बताया गया।
मतगणना में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। प्रभारी कार्मिक एवं बीएसए राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। गैरहाजिर कर्मचारियों की सूची डीएम को भेजी जा रही है।
पुलिस ने जुलूस रुकवाया
धामपुर। कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया गांव सरकड़ा में जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार ज्योति और बाबू सिंह के बारे में शिकायत मिल रही थी कि यह दोनों प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर गांव में जुलूस निकाल रहे हैं।
सीओ अशोक कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस ने गांव सरकड़ा का दौरा किया और इन प्रत्याशियों के जुलूस को देखा। कोतवाल ने बताया यह बात सही थी दोनों जुलूस निकाल रहे थे। जैसी शिकायत की, वैसा नहीं मिला। पुलिस ने जुलूस को रुकवा दिया।
दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को चुनाव आचार संहिता के दायरे में रहकर चुनाव प्रचार करने की हिदायत दी। जिसे दोनों ने मान लिया।
किसी के दबाव में न आएं ः डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी विनोद कुमार पंवार ने मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वह बिना किसी दबाव के निष्पक्ष ढंग से कार्य करें। किसी के दबाव में न आएं। यदि कोई दबाव बनाता है तो प्रशासन को बताएं उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना कर्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित जिन कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उसमें दी गई जानकारी को ध्यान में रखें। इसके बाद भी यादि किसी बात की शंका हो तो उसका समाधान मास्टर ट्रेनर के माध्यम से प्रशिक्षण स्थल पर ही कर लें ताकि समय पर किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामाना न करना पड़े।
उन्होंने कर्मियों से कहा कि वह अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करें और किसी के दबाव में न आएं। यदि कोई दबाव बनाता है तो प्रशासन को अवगत कराएं उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आयोग के नियमानुसार ही किसी मतपत्र को निरस्त करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा रमेश चंद, जिला विद्यालय निरीक्षक ऐ के दूबे, मास्टर ट्रेनर परियोजना अधिकारी नेडा आर के पांडे के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।