{"_id":"6630009a046bf09bed078648","slug":"there-was-less-voting-at-some-booths-and-more-voting-at-some-places-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-122922-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: माननीयों के बूथों पर कहीं कम, कहीं हुआ अधिक मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: माननीयों के बूथों पर कहीं कम, कहीं हुआ अधिक मतदान
Tue, 30 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। अब हार या जीत को लेकर कयासबाजी का दौर चल रहा है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत गिरा है। कम लोग ही मतदान करने के लिए बूथों की तरफ गए। माननीयों के बूथों पर भी मतदान को लेकर उतार चढ़ाव रहा। कहीं कम तो कहीं ज्यादा मतदान हुआ। हालांकि नतीजे आने के बाद यह साफ होगा कि किस बूथ से किस दल का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा।
नगीना लोकसभा में शामिल एमएलसी अशोक कटारिया के बूथ नंबर 354 हीमपुर प्रथ्या की बात करें तो यहां 83.31 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बिजनौर लोकसभा सीट में सदर विधायक सूचि चौधरी के बूथ पर 50.84 फीसदी ही मतदान हो सका। जीआईसी बिजनौर में नगर पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह के बूथ पर 39.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगीना लोकसभा में शामिल नजीबाबाद के सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद के जीआईसी कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 226 पर 54.49 मतदान हुआ। विधायक अशोक कुमार राणा के बूथ पर मतदाताओं ने 64.50 प्रतिशत मतदान किया। नगीना लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार के बूथ पर 45.27 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व विधायक कमलेश सैनी के बूथ संख्या 184 पर 1222 वोट हैं। इस बूथ कुल 49.43 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के गांव कादराबाद खुर्द में 63.78 प्रतिशत मतदान हुआ था। उधर नगीना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी ओम कुमार ने प्राथमिक विद्यालय महेश्वरी जट के बूथ पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी के बूथ पर 50 प्रतिशत मतदान हुआ। नगीना विधानसभा से सपा विधायक मनोज पारस के बूथ पर 44.34 प्रतिशत मतदान हुआ। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद मुंशीराम, पूर्व विधायक व भाजपा नेता सतीश गौतम के बूथ पर 50.58 प्रतिशत मतदान हुआ।