फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is no lifting, the godown started filling with sugar

नहीं हो रहा उठान, चीनी से भरने लगे गोदाम

Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
There is no lifting, the godown started filling with sugar
नहीं हो रहा उठान, चीनी से भरने लगे गोदाम
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी की खपत न बढ़ने और उठान न होने से चीनी मिलों के सामने परेशानी खड़ी होने लगी है। मिलों के गोदाम चीनी से भरने लगे हैं। चीनी न उठने की वजह से नजीबाबाद चीनी मिल का गोदाम भर गया है। मिल प्रशासन ने चीनी रखने के लिए बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गोदाम किराए पर लिया है। बाकी चीनी मिल भी गोदाम किराए पर लेंगी।
जिले में सभी चीनी मिल पूरी क्षमता से गन्ना पेराई कर रही हैं। पिछले साल चीनी का बंपर उत्पादन हुआ, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से चीनी की खपत बहुत कम हो गई। जनता ने अपने खानपान में मीठी चीजों से परहेज करना शुरू कर दिया। लॉक डाउन खुलने के बाद हालात थोड़े सामान्य तो हुए, लेकिन चीनी का उठान पहले की तरह नहीं हुआ। बाद में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन करते हुए गाजीपुर बॉर्डर सहित कई जगह पर चक्का जाम कर दिया गया। जिसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान को जाने वाली चीनी का उठान महीनों तक बाधित रहा। पूरे साल ऐसे ही काम होते रहे, जिससे चीनी की खपत या उठान कम हुआ। इसका नुकसान चीनी मिलों और किसान दोनों को हुआ। खपत और उठान कम होने से चीनी के दाम न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए हैं और चीनी न बिकने से भुगतान भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

चीनी मिल चीनी
धामपुर 16.21
स्योहारा 14.55
बिलाई 12.10
बहादरपुर 9.53
बरकातपुर 9.89
बुंदकी 9.42
चांदपुर 5.22
बिजनौर 3.32
नजीबाबाद 4.01
कुल 84.25
नोट : चीनी के आंकड़े लाख क्विंटल में हैं।
चीनी उठान नहीं होने से बढ़ी समस्या
बिजनौर चीनी मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार चीनी का उठान कम हो रहा है। ऐसे ही हालात रहे तो जल्दी ही मिल का गोदाम भर जाएगा। चीनी रखने की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। अफजलगढ़ चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार मिल में गोदाम भरने वाला है। चीनी उठान कम होने की वजह से परेशानी हो रही है। यही हाल रहा तो चीनी रखने के लिए दूसरे स्थानों पर गोदाम तलाशने पडे़ंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed