फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There is hope for the restoration of Gurudwara Guru Nanak Bagh Sahib

गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब के जीर्णोद्धार की जगी आस

Mon, 05 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
There is hope for the restoration of Gurudwara Guru Nanak Bagh Sahib
गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब के जीर्णोद्धार की जगी आस
विज्ञापन

हल्दौर। चांदपुर भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने हल्दौर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग का जीर्णोद्धार करने का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखने से सिख संगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐसे में यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा धार्मिक और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है।
हल्दौर में पोखर बाजार के निकट ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक बाग साहिब स्थित है। स्थानीय सिख संगत के अनुसार 1502 में गुरु नानक महाराज हरिद्वार से अपनी पदयात्रा के दौरान हल्दौर पहुंचे थे। उन्होंने हल्दौर में राजा कमल नैन के बाग में स्थित एक पशु बाड़ा में शरण ली और रात्रि विश्राम किया था। बाग के रखवाले धर्मदास ने अपने राजा कमल नैन को पशु बाड़ा में किसी संत के आगमन के बारे में सूचना दी। राजा ने गुरु नानक देव के दर्शन के किए और उनके उपदेश सुने। गुरु नानक देव जी ने राजा को बताया कि भविष्य में यह स्थान ऐतिहासिक गुरुद्वारे के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में समस्त सिख संगत क्षेत्रवासी गुरुद्वारे में अटूट आस्था रखते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद के दौरे पर आए तो चांदपुर से भाजपा की पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने उनके सम्मुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग रखी। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी सतनाम सिंह व गुरुद्वारा प्रधान जसवेंद्र सिंह का कहना है कि गुरुद्वारे का शीघ्र बेहतर तरीके से जीर्णोद्धार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed