फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There are a lot of clarifications on Phulera Doyuz

फुलेरा दोयज पर खूब बजीं शहनाइयां

Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
There are a lot of clarifications on Phulera Doyuz
बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर बारात चढ़त कर दौरान लगा जान - फोटो : BIJNOR
फुलेरा दोयज पर खूब बजीं शहनाइयां
विज्ञापन

बिजनौर। फुलेरा दोयज पर सोमवार को गांव से देहात तक खूब शहनाइयां बजीं। दिन से रात तक शादियां हुई। आलम ये रहा कि कोई बैंक्वेट हॉल , बैंडबाजे से लेकर खाना बनाने वाला तक हाथ नहीं लगा। सब की पहले ही बुकिंग रही। लोगों को खुले मैदान में टेंट लगाकर शादी की रस्म पूरी करनी पड़ीं। एक परिवार को कई शादी में शामिल होना पड़ा। पूरे जिले में 500 से ज्यादा शादियां हुईं।
फुलेरा दोयज पर अनबूझ साहलग होता है। इस दिन शादी का मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती। लोगों ने शादी के लिए पहले ही बैंक्वेट हॉल, बैंड बाजा, हलवाई, घोड़ा बग्गी बुक करा लिया था। जिले में करीब 400 बैंक्वेट हॉल हैं, ये सभी बुक रहे। आलम ये रहा कि कई बैंक्वेट में दो-दो शादियां भी हुईं। खाना बनाने वालों पर भी दिन रात काम रहा। बैंड बाजे वालों ने दो-दो सिफ्टों में काम किया। शहर से लेकर गांव तक शादी के लिए बैंक्वेट नहीं मिलने पर लोगों ने मैदानों और सड़कों पर टेंट लगाकर शादी की रस्में पूरी कीं। दर्शन बैंड के स्वामी मास्टर खालिक के मुताबिक जिले में करीब 250 बैंड हैं। सोमवार को ये सभी बुक रहे। कोई भी बैंड खाली नहीं रहा।
विज्ञापन

एक कारीगर ने कई शादियों में बनाया खाना
बिजनौर के जाने माने खाना बनाने के कारीगर चुन्नी लाल सैनी के मुताबिक जिले में सोमवार को ढूंढे से भी कारीगर नहीं मिले। सब कारीगर पहले से ही बुक रहे। एक कारीगर पर खाना बनाने के लिए कई शादियों के ऑर्डर रहे। जिले में करीब 300 कारीगर हैं, सोमवार को सभी बुक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों में भी रही खूब भीड़
शादी के लिए दिन से ही बैंक्वेट सजे रहे। ब्यूटी पार्लर वालों की भी खूब चांदी रही। उनके पास भी कई दुल्हन व उनकी सहेलियां का शृंगार करने बुकिंग रही। शृंगार करने के लिए ब्यूटी पार्लर वाली महिलाएं भी लोगों को नहीं मिलीं। ऐसे में कई दुल्हन को तो उनकी सहेलियों ने सजाया। क्योंकि सोमवार के लिए ब्यूटी पार्लर भी पहले से बुक थे।

सड़कों पर पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
पिछले दिनों मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में दुल्हन के डांस करने के दौरान हुए हादसे के बाद नगर में भी पुलिस चौकस रही। शादियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस ने चौराहों पर सख्ती दिखाई। जिसके कारण नगर में कहीं भी जाम नहीं लगा। शाम के समय वाहनों की संख्या अधिक होने पर पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही।

बिजनौर में शादी के लिए सजा बैंक्वेट हॉल।

बिजनौर में शादी के लिए सजा बैंक्वेट हॉल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed