{"_id":"61cb54304afdb8511853ba47","slug":"theft-of-lakhs-in-broad-daylight-in-kunwar-colony-and-arsipuram-nazibabad-news-mrt571131131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवर कालोनी और आरसीपुरम में दिनदहाड़े लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवर कालोनी और आरसीपुरम में दिनदहाड़े लाखों की चोरी
विज्ञापन
नजीबाबाद। कुंवर कालोनी और आरसीपुर कालोनी में दिनदहाड़े चोरों ने दो बंद घरों को खंगाल कर लाखों की नगदी और जेवर आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
सोमवार को सेंट मेरी स्कूल के निकट कुंवर कालोनी निवासी राजीव तोमर के बंद मकान को चोरों ने खंगाल कर करीब साढ़े चार लाख की नगदी, लाखों के आभूषण, चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। राजीव कुमार कृषि विभाग बिजनौर में बाबू के पद पर कार्यरत है। चोरी के दिन उनकी पत्नी नीतू मायके गई थी। राजीव कुमार सोमवार को जब ड्यूटी से लौटे तो उनके घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर उनके घर से लाखों की नगदी और सोने के जेवर गायब मिले। सूचना पर एसएसआई राजीव चौधरी ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
दूसरी चोरी आरसीपुरम कालोनी निवासी कपड़ा कारोबारी सचिन कुमार के बंद घर में हुई। चोरों ने उनके घर से 30 हजार की नगदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने गैस सिलिंडर समेत घरेलू सामान भी चोरी कर लिया। सचिन कुमार कपड़ा कारोबारी हैं और उनकी पत्नी नरमिता प्रावि मुरशदपुर में शिक्षामित्र हैं, चोरी के दौरान दोनों अपने-अपने काम पर गए थे।