{"_id":"625efda3c04c641f391647a1","slug":"the-young-man-who-went-to-bathe-in-the-kho-river-drowned-dhampur-news-mrt585201245","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो नदी में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो नदी में नहाने गया युवक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खो नदी में नहाने गया युवक डूबा
शेरकोट। खो नदी में नहाने गए युवक के डूबने से परिजनों में हड़कंप मच गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक को नदी में तलाश करा रही है।
मोहल्ला निकम्माशाह निवासी अजीम पुत्र यासीन मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे परिजनों को बगैर बताए दोस्तों के साथ खो नदी में नहाने गया था। नहर में नहाते समय अचानक वह डूबने लगा। उसे डूबते देख उसके दोस्त मौके से भाग गए। वहां मौजूद अन्य लोगों ने जब युवक को डूबते देखा तो शोर मचाया। नदी में नहा रहे कुछ युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो पाए। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस और युवक के परिजनों मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने गोताखोरों को बुला कर युवक की नदी में तलाश कराई। लेकिन शाम तक भी अजीम का पता नहीं चल सका। देर शाम तक भी अजीम को गोताखोर पानी में तलाश कर रहे थे। संवाद