फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man's body was found three days immersed in Ganges

तीसरे दिन मिला गंगा में डूबे युवक का शव

Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 24 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found three days immersed in Ganges
मंडावर। मुरादाबाद पीएसी के गोताखोरों ने गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी सूरज सिंह क्षेत्र के गांव खोगजीपुर निवासी दोस्त राजकुमार की बहन की शादी में आया था। रविवार को गंगा में नहाते समय वह डूब गया था।

काफी तलाशने पर भी सूरज का कोई पता नहीं चला था। सोमवार को उसके भाई देवेंद्र व पिता चंद्रशेखर घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रशासन की लापरवाही देखते हुए एसपी से शिकायत कर गंगा में सूरज की तलाश कराने की मांग की थी। मंगलवार दोपहर पीएसी मुरादाबाद की गोताखोरों की टीम पहुंच गई। टीम मेजर नाहर सिंह के नेतृत्व में सुरेश, विजय प्रकाश, राजपाल सहित 12 सदस्यों ने मोटरवोट से सर्च अभियान शुरू किया।


काफी मशक्कत के बाद शाम करीब सवा पांच बजे गोताखोरों ने सूरज का शव बरामद कर लिया। सूरज का शव उसी जगह पर मिला है, जहां पर वह डूबा था। तीन दिन से परिजन गांव वासियों के साथ सूरज की गंगा में तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed